Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कोरोना से बचाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं आंवला की ये डिशेज
भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट चीजों का सेवन करना चाहिए। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स बहुत ही फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवला काफी अच्छा माना जाता है। आंवले के इन डिश को आप घर में आसानी से बना सकते है साथ ही ये कोरोना से लड़ने में काफी मददगार है।

खट्टी मीठी आंवला कैंडी
सामग्री
250 ग्राम आंवला
एक कप गुड़ पाउडर
एक चम्मच जीरा( पीसा हुआ)
एक चम्मच अजवायन(पीसा हुआ)
आधा चम्मच हींग
आधा चम्मच अदरक पाउडर
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधा चम्मच काला नमक
स्वाद अनुसार सफेद नमक लें
अमचुर पाउडर- दो चम्मच
नींबू का रस एक छोटा चम्मच
पीसी हुई चीनी
विधि
आंवला को अच्छे से धोकर उबाल लें। इसके बाद इसके बीच निकालकर मिक्सी
में पल्प बनाएं। पैन में आंवला पल्प को धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें
गुड़ मिलाएं। गुड़ गलने के बाद पल्प में बाकि सारे मसाले मिलाएं। 2 से
3 मिनट बाद नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण ठंडा होने के बाद छोटी गोलिया
बना लें। इसके बाद ऊपर से पीसी हुई चीनी पाउडर मिलाएं। इन तैयार आंवला
कैंडी को कंटेनर में रख लें।

आंवला का मुरब्बा
सामग्री
1 किलो आंवला
1 किलो चीनी
1 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच फिटकरी
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
6 कप पानी
विधि
एक बाउल में पानी, नींबू का रस और फिटकरी मिलाएं। आंवले को धोकर उसमें
छेद करके नींबू वाले पानी में रातभर भिगोएं। अगले दिन आंवलों को
निचोड़ लें। पैने में पानी और आंवेड को डालकर नर्म होने तक उबाले। एक
पैन में चीनी, पानी और नींबू के रस डालकर चाशनी बनाएं। इसके बाद चाशनी
में आंवले डालकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकाएं। आंवले को ठंडा
होने पर इलायची पाउडर छिड़क कर कंटेनर में भरें।
कोरोना वायरस से बचने के लिए कीवी जूस का करें सेवन, बढ़ेगी इम्यूनिटी
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
