Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
कद्दू की सब्जी की रेसिपी|कद्दू की सूखी सब्जी|पेठे की सब्जी की रेसिपी
भारत की पारम्परिक व्यंजनों में से एक है कद्दू की सब्जी, जिसे आमतौर पर उपवास के दौरान बनाया जाता है। आज यहां आपके लिए लाए है, इस सब्जी की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी और वीडियो।
भारत के हर हिस्से में अलग-अलग स्वाद में पकने वाली कद्दू की सब्जी का स्वाद अपने आप में बहुत अनूठा है। पेठे / कद्दू के टूकड़ों को चटपटे मसलों के साथ पका कर कुछ इस तरह से परोसा जाता है कि इस खट्टी मिठ्ठी सब्जी को खाने वाले अंगुलियां चाटते रह जाते है।
आमतौर पर इसे उपवास और त्यौहारों पर पकाया जाता है। चुंकि कद्दू बहुत स्वास्थ्यवर्धक है, इसलिए इसकी सब्जी टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छी है।
घर पर आसानी से मिलने वाले आम मसालों के साथ इस सब्जी को चुटकियों में आसानी से बनाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपसे यहां साझा कर रहें है, साधारण कद्दू की चटपटी सब्जी की रेसिपी, वो भी स्टेप बाई स्टेप और फोटोज व वीडियो के संग।
कद्दू की सब्जी की रेसिपी का वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: साइड डिश
Serves: 4 लोगों के लिए
-
कद्दू (पम्पकिन) - 250 ग्राम
तेल - 3 टेबिल स्पून
हिंग - चुटकी भर
जीरा - 1 टी स्पून
मेथी दाना - 3 टी स्पून
अदरख (कद्दूकस की हुई) - 1 टी स्पून
सेंधा नमक - स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - ½ टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 2 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
चीनी - 2 टी स्पून
अमचुर पाउडर - 1 टी स्पून
हरी मिर्च (कटी हुई) - ½ टेबिल स्पून
हरा धनिया (कटा हुआ) - 1 टेबिल स्पून
-
1. सबसे पहले कद्दू के बीज निकाले, फिर इसके बड़े टूकड़े काट लें।
2. अब इसे छीलकर छोटे-छोटे टूकड़े कर लें।
3. पैन में तेल गर्म करें।
4. अब हिंग और जीरा मिलाएं।
5. इसके बाद दाना मेथी को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
6. फिर अदरक और कद्दू मिक्स करें।
7. अच्छे से हिलाकर 2 मिनिट तक पकने दें।
8. अब सेंधा नमक मिलाकर मिक्स करें।
9. इसके बाद इसे ढक दें और धीमी आंच पर 2 मिनिट तक पकने दें।
10. अब ढक्कन हटा कर हल्दी पाउडर मिलाएं।
11. हल्दी के बाद अब, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिक्स करें।
12. इन सबके बाद गर्म मसाला और चीनी मिलाएं।
13. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक फिर से ढक दें।
14. अब 5-7 मिनिट तक पकने दें।
15. फिर ढक्कन हटा कर, अमचुर पाउडर मिलाएं।
16. अब हरी मिर्च और धनिया बुरके।
17. गैस बंद कर गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. व्रत के दौरान सेंधा नमक जबकि आम दिनों में आप इसमें साधारण नमक भी इस्तेमाल कर सकती है।
- 2. चीनी के बजाय गुड़ भी इस सब्जी में डाला जा सकता है, इससे सब्जी को नया स्वाद मिलेगा।
- 3. कद्दू के बीजों को फेंकने के बजाए, इन्हें सूखा कर रोस्ट कर सकती है। क्योंकि यह बहुत हेल्दी होते है।
- सर्विंग साइज - 1 cup
- कैलोरीज - 56 cal
- फैट - 2 g
- प्रोटीन - 2 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 11 g
- शुगर - 6 g
- फाइबर - 2 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं कद्दू की सब्जी
1. सबसे पहले कद्दू के बीज निकाले, फिर इसके बड़े टूकड़े काट लें।


2. अब इसे छीलकर छोटे-छोटे टूकड़े कर लें।


3. पैन में तेल गर्म करें।

4. अब हिंग और जीरा मिलाएं।


5. इसके बाद दाना मेथी को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।


6. फिर अदरक और कद्दू मिक्स करें।


7. अच्छे से हिलाकर 2 मिनिट तक पकने दें।

8. अब सेंधा नमक मिलाकर मिक्स करें।


9. इसके बाद इसे ढक दें और धीमी आंच पर 2 मिनिट तक पकने दें।


10. अब ढक्कन हटा कर हल्दी पाउडर मिलाएं।


11. हल्दी के बाद अब, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिक्स करें।


12. इन सबके बाद गर्म मसाला और चीनी मिलाएं।


13. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक फिर से ढक दें।


14. अब 5-7 मिनिट तक पकने दें।

15. फिर ढक्कन हटा कर, अमचुर पाउडर मिलाएं।

16. अब हरी मिर्च और धनिया बुरके।


17. गैस बंद कर गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications