Latest Updates
-
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब
नारियल पूरन पोली की रेसिपी
त्यौहारों पर बनने वाली खाई होल्गी दक्षिण भारत की मिठाई है। आज इसी मिठाई की पूर्ण रेसिपी के साथ ही हम आपके लिए लाए है, इसकी पूर्ण विधि, फोटोज और वीडियो भी।
नारियल की पूरन पोली के नाम से प्रसिद्ध खाई होल्गी, असल में कर्नाटक की पारम्परिक डिश है, जिसे मुख्यतौर पर त्यौहारी सीजन में बनाया जाता है।
पूरन पोली और बेले ओबाटू महाराष्ट्रियन मिठाई। अगर इन दोनों में कोई फर्क है तो वह है सिर्फ इसके अंदर भरी जारी वाली फिलिंग का।
गुड़ की मिठास और कुरकुरापन इसे बहुत ही मजेदार मिठाई बनाते है। चुंकि इस मिठाई को बनाने के लिए बहुत सारा अभ्यास और अनुभव चाहिए होता है, इसलिए इसे अधिकतर घर के बढ़े ही बनाते है। साथ ही इसकी रेसिपी में जरा सा भी इधर से उधर होने पर यह बिलकुल बिगड़ सकती है।
ऐसे में अगर आप इस पारम्परिक साउथ इंडिया मिठाई को ट्राय करना चाहते है तो, हम आपके लिए लाए है, इसकी पूर्ण रेसिपी और विडियो और फोटोज भी। जिनकी मदद से आप इन्हें घर पर ही आसानी से बना सकती है।
नारियल की पूरन पोली का रेसिपी वीडियो

Recipe By: काव्यश्री एस
Recipe Type: मिठाई
Serves: 4
-
सूजी - 1 कप
मैदा - ½ कप
हल्दी पाउडर - ¼ टी स्पून
पानी - 1¼ कप
कद्दू कस किया हुआ नारियल - 1बाउल
गुड़ - I कप
इलायची पाउडर - ½ टी स्पून
तेल - 8 टेबिल स्पून + 1कप
प्लास्टिक शीट
-
1. मिक्सिंग बाउल में सूजी लें।
2. अब मैदा और हल्दी पाउडर मिलाएं।
3. इन्हें अच्छे से मिक्स करें।
4. अब 2 टेबिलस्पून तेल मिलाएं।
5. अब धीरे-धीरे तीन चौथाई पानी मिलाकर मुलायम सा आटा गूंथ ले।
6. इसके बाद 2 टेबिल स्पून तेल लेकर पांच मिनिट तक इसे और अच्छे से गूंथे।
7. एक बार फिर, 4 टेबिल स्पून तेल मिलाएं।
8. अब इसे प्लेट से ढक कर, 5 घंटे के लिए रख दे।
9. इतनी देर में मिक्सिी जार में नारियल लें।
10. अब इसमे ¼ कप पानी मिलाएं।
11. इन्हें पीस कर अच्छा गाढ़ा पेस्ट बना कर साइड में रख लें।
12. अब एक गर्म पैन में गुड़ लें।
13. हाथों हाथ ¼ कप पानी मिलाएं।
14. पांच मिनिट के लिए गुड़ को पिघलने दें।
15. अब इसमें नारियल का पिसा हुआ मिक्सचर मिलाएं।
16. लगातार हिलाते रहें, ताकि यह जले नहीं।
17. 10-15 मिनिट तक पकने दे, ताकि वह पैन के साइड्स छोड़कर गाढ़ा हो जाए।
18. अब इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
19. अब इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।
20. इस मिक्सचर के अच्छे से ठंडा होने पर, इस तैयार फिलिंग की छोटी छोटी बॉल्स बना लें।
21. अब एक बेलन लें।
22. अब एक प्लास्टिक की शीट या ग्रीस पेपर लें।
23. इन्हें तेल लगाकर चिकना कर लें।
24. अब गूंथे हुए आटे का मिडियम सा हिस्सा लेकर उसे फिर से एक अच्छे से गूंथ लें।
25. अब इस आटे को बेलकर बीच में फिलिंग भरें।
26. इसके किनारे को बंद करें और इसके लिए हल्का सा दबाए।
27. अब इसे प्लास्टिक की शीट में लेकर, अपने हाथों से पतला करें।
28. फिर बेलन को चिकनाई लगाकर ग्रीस कर लें।
29. बेलन की मदद से छोटी- छोटी रोटियां बना लें।
30. पैन को गर्म करें।
31. अब ध्यान से प्लास्टिक शीट हटाकर, इन रोटियों को पैन में डालें।
32. इसे एक तरफ से पकने के बाद पलट दे और साथ ही कुछ बूंदें तेल की भी डालें।
33. एक बार फिर साइड पलटे और दूसरी ओर से भी इसे पकने दें और लाइट ब्राउन होने दें।
34. गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. जितना अच्छा आटा गूंथेंगे, उतनी ही अच्छी होल्गी बनेंगी।
- 2. साथ ही इसकी फिलिंग को भी अच्छे से हलवे की तरह पकाएं।
- सर्विंग साइज - 1 piece
- कैलोरीज - 256 cal
- फैट - 11 g
- प्रोटीन - 2 g
- कार्बोहइड्रेट्स - 35 g
- शुगर - 23 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं खाई होल्गी
1. मिक्सिंग बाउल में सूजी लें।

2. अब मैदा और हल्दी पाउडर मिलाएं।


3. इन्हें अच्छे से मिक्स करें।

4. अब 2 टेबिलस्पून तेल मिलाएं।

5. अब धीरे-धीरे तीन चौथाई पानी मिलाकर मुलायम सा आटा गूंथ ले।


6. इसके बाद 2 टेबिल स्पून तेल लेकर पांच मिनिट तक इसे और अच्छे से गूंथे।


7. एक बार फिर, 4 टेबिल स्पून तेल मिलाएं।

8. अब इसे प्लेट से ढक कर, 5 घंटे के लिए रख दे।

9. इतनी देर में मिक्सिी जार में नारियल लें।

10. अब इसमे ¼ कप पानी मिलाएं।

11. इन्हें पीस कर अच्छा गाढ़ा पेस्ट बना कर साइड में रख लें।

12. अब एक गर्म पैन में गुड़ लें।

13. हाथों हाथ ¼ कप पानी मिलाएं।

14. पांच मिनिट के लिए गुड़ को पिघलने दें।

15. अब इसमें नारियल का पिसा हुआ मिक्सचर मिलाएं।

16. लगातार हिलाते रहें, ताकि यह जले नहीं।

17. 10-15 मिनिट तक पकने दे, ताकि वह पैन के साइड्स छोड़कर गाढ़ा हो जाए।

18. अब इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।


19. अब इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।

20. इस मिक्सचर के अच्छे से ठंडा होने पर, इस तैयार फिलिंग की छोटी छोटी बॉल्स बना लें।

21. अब एक बेलन लें।

22. अब एक प्लास्टिक की शीट या ग्रीस पेपर लें।

23. इन्हें तेल लगाकर चिकना कर लें।

24. अब गूंथे हुए आटे का मिडियम सा हिस्सा लेकर उसे फिर से एक अच्छे से गूंथ लें।

25. अब इस आटे को बेलकर बीच में फिलिंग भरें।


26. इसके किनारे को बंद करें और इसके लिए हल्का सा दबाए।


27. अब इसे प्लास्टिक की शीट में लेकर, अपने हाथों से पतला करें।


28. फिर बेलन को चिकनाई लगाकर ग्रीस कर लें।

29. बेलन की मदद से छोटी- छोटी रोटियां बना लें।

30. पैन को गर्म करें।

31. अब ध्यान से प्लास्टिक शीट हटाकर, इन रोटियों को पैन में डालें।


32. इसे एक तरफ से पकने के बाद पलट दे और साथ ही कुछ बूंदें तेल की भी डालें।


33. एक बार फिर साइड पलटे और दूसरी ओर से भी इसे पकने दें और लाइट ब्राउन होने दें।

34. गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications