Latest Updates
-
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती
कुट्टू की पूरी की रेसिपी| कुट्टू के आटे की पूरी की रेसिपी| व्रत की पूरी की रेसिपी
उत्तरी भारत में व्रत में बनाए जाने वाली कत्रकुट्टू की पूरी का स्वाद बहुत लाजवाब होता है। तो आइए जानें इसी पूरी की पूरी रेसिपी, वो भी वीडियो और फोटोज के जरिए।
गिनी चुनी चीजें, ही ऐसी है, जिन्हें उपवास के दौरान खाया जा सकता है। इसी शॉर्ट लिस्ट में सबसे पॉपुलर है कुट्टू/ बकव्हीट का आटा। इस आटे से उत्तरी भारत में व्रत के लिए व्यंजन तैयार किए जाते है। इन्हीं व्यंजनों में से एक है कुट्टू की पूरी, जो व्रत वाली हर सब्जी का स्वाद और बढ़ा देती है।
इन पुरियों के संग और भी व्रत वाली रेसिपी है, जैसे कि सूखी अरबी, सिंघाड़े की पूरी,
कद्दू की सब्जी, व्रत वाले आलू और आलू टमाटर की सब्जी।
चुंकि कुट्टू का आटा ग्लूटन फ्री होता है, इसलिए यह सेहत के लिए बढ़िया है। इसका आटा लगाना थोड़ा मुश्किल होता है, इसिलए इसे आलू या फिर अरबी के साथ मिलाकर गूंथ सकते है।
इस रेसिपी में पुरियां बनाने के लिए उबले हुए आलू का इस्तेमाल कर रहें है। साथ ही इसका आटा लगाते हुए पानी का सोच समझकर ही इस्तेमाल करें, क्योंकि ज्यादा पानी होने कसे यह चिपचिपा हो जाए और आपको पुरियां बनाने में मुश्किल हो होंगी।
अगर इस बार नवरात्री में आप भी इन पुरियों का स्वाद लेने को उत्सुक है तो, हम आपके लिए लाए है, इस पूरी की स्टेप बाई स्टेप विधि, वो भी फोटोज और वीडियो के संग।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 7-8 पुरियां
-
उबले हुए आलू (छीले और मसले हुए ) - 1
सेंधा नमक - स्वादानुसार
कुट्टू का आटा (बकव्हीट का आटा) - 1कप
पानी- 1/6 कप
तेल - 1 टेबिल स्पून + तलने के लिए
-
1. एक बाउल में उबले हुए आलू डालें।
2. अब सेंधा नमक मिलाएं।
3. इसके बाद कुट्टू के आटे को अच्छे से मिलाएं।
4. अब धीरे-धीरे पानी मिलाएं और अच्छे से टाइट आटा गुंथें।
5. अब इसे ढक कर करीबन आधें घंटे के लिए रख दें।
6. फिर आटे को बारबार हिस्सों में बांट कर छोटी- छोटी बॉल्स बना लें।
7. अब बेलन पर तेल लगा कर उसे चिकना कर लें।
8. छोटी-छोटी बॉल्स को इसी चिकने बेलन की मदद से बेल कर, छोटी-छोटी पुरियों की शेप दें।
9. पैन में तलने के लिए तेल गर्म करें।
10. अब तेल में एक-एक कर पुरियां डालें।
11. एक बार फूलने पर, इसकी साइड्स को पलटे और दूसरी ओर से भी पकने दें।
12. पूरी को तब तक तले जब तक की वह भूरी न हो जाए।
13. अब इन फूली हुई पूरियों को गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. पानी को जरूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करें। फिर भी आटा अगर चिपचिपा हो रहा है तो थोड़ा आटा और मिलाकर इसे फिर से अच्छे से गुंथें।
- 2. आटा अगर ढीला पड़ रहा है तो इसे 15 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दें।
- 3. आलू के अलावा इस रेसिपी में अरबी भी इस्तेमाल कर सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 पूरी
- कैलोरीज - 133 cal
- फैट - 33 g
- प्रोटीन - 7 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 27 g
- फाइबर - 3 g
कैसे बनाएं:
1. एक बाउल में उबले हुए आलू डालें।

2. अब सेंधा नमक मिलाएं।

3. इसके बाद कुट्टू के आटे को अच्छे से मिलाएं।


4. अब धीरे-धीरे पानी मिलाएं और अच्छे से टाइट आटा गुंथें।


5. अब इसे ढक कर करीबन आधें घंटे के लिए रख दें।

6. फिर आटे को बारबार हिस्सों में बांट कर छोटी- छोटी बॉल्स बना लें।

7. अब बेलन पर तेल लगा कर उसे चिकना कर लें।

8. छोटी-छोटी बॉल्स को इसी चिकने बेलन की मदद से बेल कर, छोटी-छोटी पुरियों की शेप दें।

9. पैन में तलने के लिए तेल गर्म करें।

10. अब तेल में एक-एक कर पुरियां डालें।

11. एक बार फूलने पर, इसकी साइड्स को पलटे और दूसरी ओर से भी पकने दें।


12. पूरी को तब तक तले जब तक की वह भूरी न हो जाए।


13. अब इन फूली हुई पूरियों को गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications