Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
अपने खाने में लाना चाहते हैं थाई तड़का, ट्राई करें येलो वेजिटेबल करी

अगर आपको अलग-अलग तरह का खाना बनाना और खाना पसंद है, और आप अन्य देशों के वेजिटेरियन रेसिपी की तलाश कर रहे हैं। तो आज हम आपके लिए एक थाई डिश की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप आसानी से अपने घर में मौजूद चीजों से बना सकती है। अपने रोज के सिंपल खाने को इस डिश के साथ बदल सकती हैं। यह रेसिपी नारियल के दूध, आलू, ब्रोकली, अदरक, और ढेर सारे मसालों के पोषण का भरपूर है। जो क्रूसिफेरस सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट के कारण होता है। इस डिश में फेट बहुत कम होता है। नारियल के दूध में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले फेट के अलावा कोई अतिरिक्त तेल का यूज नहीं होता है।
अगर आप शाकाहारी या थाई खाना पकाने के लिए तैयार हैं, तो इसे शुरू करने के लिए एक आसान उपाय है। पीली वेजिटेबल थाई करी बनाना बहुत आसान है। यदि आप करी खाने के शौकीन हैं, तो एक बार थाई करी जरूर ट्राई करें।
सामग्री
नारियल का दूध - 1 कप
सब्जी शोरबा - 1 कप
उबला हुआ आलू- 1
पका गाजर - 2
पकी ब्रोकली के फूल - 1 कप
उबली हुई फूलगोभी - आधा कप
घीसा हुआ अदरक - 1 बड़ा चम्मच
चीनी - 1 छोटी चम्मच
लहसुन - 3
हल्दी - आधा चम्मच
करी पाउडर - 2 चम्मच
चिली सॉस - 3 बड़े चम्मच
नमक - स्वादनुसार
नींबू - 1
सीताफल - 1/2 कप

पीली वेजिटेबल थाई करी बनाने के लिए सबसे पहले इन सभी सामग्री को इकट्ठा कर लो। इसके बाद एक बड़े बर्तन को गैस पर गर्म होने के लिए चढ़ाएं, और उसमें नारियल का दूध और सब्जी का शोरबा डालें और जल्दी से चलाएं। मिश्रण को धीमी आंच पर रख दें। अब इसमें पके हुए आलू, गाजर, ब्रोकली और फूलगोभी डालें और मिश्रण को एक या दो बार हिलाते हुए कुछ मिनट के लिए अच्छे से उबलें। इसके बाद इसमें अदरक, चीनी, लहसुन, हल्दी, करी पाउडर, चिली सॉस और नमक डालकर अच्छे से मिला दें, और गैस पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें। आपकी पीली वेजिटेबल थाई करी खाने के लिए तैयार है। इसमें नींबू का रस निचोड़ दें।
करी पेस्ट और करी पाउडर में अंतर
करी पेस्ट नम होता है और गीली सामग्री जैसे गंगाल, लेमनग्रास और मिर्च से बना होता है। जबकि करी पाउडर सूखे मसालों का मिश्रण होता है। जिसका काम भारतीय करी में मौजूद स्वादों को उतारना होता है। पारंपरिक थाई करी में करी पेस्ट का यूज किया जाता है। लेकिन ज्यादा से ज्यादा, भारतीय और थाई स्वादों को मिलाने के लिए करी पाउडर और इसके कई रूपों का यूज टेस्ट के साथ रेसिपी को इंजेक्ट करने का एक शॉर्टकट बन गया है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
