Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मथुरा के पेड़े रेसिपी| घर पर कैसे बनाएं मथुरा के पेड़े
यूपी की पारम्परिक मिठाई मुख्यत: भगवान के प्रसाद के रूप चढ़ाई जाती है। साथ ही साथ इसे त्यौहरों पर भी बनाया जाता है। यहां आज मथुरा के पेड़े बनाने की पूरी विधि के साथ ही इसका वीडियो और फोटोज शेयर की जा र
यूपी की पहचान बन चुके मथुरा के पेड़े स्वाद में इतने लाजवाब है कि दुनिया भर में इन्हें खूब चाव से खाया जाता है। खोया, चीनी, घी और इलायची से बनने वाले यह पेड़े जब एक बनकर तैयार हो जाते है तो इनके उपर पाउडर शुगर बुरका के परोसा जाता है।
देश भर में पसंद किए जाने वाले मथुरा के पेड़े भगवान को प्रसाद के रूप में चढ़ाएं जाते है। व्रत के दौरान तो भगवान को भोग लगाकर ही भक्तों में बांटे जाते है।
यह मशहूर पेड़े बनने में आसान है और साथ इनमें आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इसलिए अगर आप इस बार मूड बना चुकी है कि इस मिठाई को घर पर बनाया जाए तो हम आपके लिए इसकी स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, वीडियो और फोटोज लाए है। जो कि आपकी इन लाजवाब पेड़ों को बनाने में मदद करेंगे।
मथुरा के पेड़े की रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 8 पेड़े
-
खोया (मावा) - 200 g
शुगर - 3 tbsp
इलायची पाउडर - 1 tsp
घी - 1 tbsp
दूध - 3 tbsp
पाउडर शुगर - 1/4th cup
-
1. एक गर्म पैन में खोया डालें।
2. अब घी और चीनी पैन डालें।
3. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि चीनी पिघल न जाएं।
4. दूध मिलाकर लगातार हिलाते रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं और जले नहीं।
5. खोया इतना भूने कि वह गोल्डन ब्राउन हो जाए और पैन के किनारे छोड़ने लगे।
6. जब वह पैन के बीच में एकत्रित होने लगे तब, उसमे इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स करें।
7. अब इस तैयार मिक्सचर को गैस से उतार कर, प्लेट में डालें।
8. ठंडा होने दें, हल्का गर्म रहने पर इस मिक्सचर को पेड़े के शेप देना शुरू करें।
9. इन तैयार पेड़ों के बीचों बीच में उंगली से हल्का प्रेशर लगाए।
10. अब इन्हें पाउडर शुगर के से कोट कर परोसे।
- 1. जितना आप खोया को पकाएंगे, यह मिठाई उतनी ही टेस्टी बनेगीं। साथ ही दूध आप अपनी इच्छानुसार मिला सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 piece
- कैलोरीज - 120 cal
- फैट - 7 g
- प्रोटीन - 5 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 11 g
- शुगर - 25 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं मथुरा के पेड़े
1. एक गर्म पैन में खोया डालें।

2. अब घी और चीनी पैन डालें।


3. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि चीनी पिघल न जाएं।

4. दूध मिलाकर लगातार हिलाते रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं और जले नहीं।


5. खोया इतना भूने कि वह गोल्डन ब्राउन हो जाए और पैन के किनारे छोड़ने लगे।

6. जब वह पैन के बीच में एकत्रित होने लगे तब, उसमे इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स करें।


7. अब इस तैयार मिक्सचर को गैस से उतार कर, प्लेट में डालें।

8. ठंडा होने दें, हल्का गर्म रहने पर इस मिक्सचर को पेड़े के शेप देना शुरू करें।


9. इन तैयार पेड़ों के बीचों बीच में उंगली से हल्का प्रेशर लगाए।

10. अब इन्हें पाउडर शुगर के से कोट कर परोसे।



Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
