Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नवरात्रि में ट्राई करें यें गुजराती रेसिपी, क्लिक कर जानें बनाने का तरीका

गुजरात में नवरात्रि की अलग ही धूम देखने को मिलती है। जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल लगते हैं। लोग गरबा करते हैं। अच्छे से तैयार होकर गरबा नाइट में जाते हैं। तरह-तरह के व्यंजन बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम व्रत रखने वाले लोगों के लिए शाम को पूजा के बाद व्रत खोलने के लिए गुजराती रेसिपी ले कर आएं है। इन रेसिपी से न सिर्फ आपको अच्छा स्वाद मिलेगा, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी ये काफी पौष्टिक हैं। आइए आपको व्रत के लिए गुजराती रेसिपी बनाने का तरीका बताते हैं।
फराली कचौड़ी
फराली कचौड़ी खाने में जितनी स्वादिष्ट है, सेहत के लिए भी उतना ही अच्छा है। इसे बनाना बहुत आसान है। और इसमें सामग्री भी बहुत कम लगती है।

सामग्री -
समा के चावल - 100 ग्राम
आलू - 2 उबले हुए
राजगिरा का आटा - 100 ग्राम
तेल - तलने के लिए घी या व्रत में इस्तेमाल करने वाला तेल
हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
काली मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
लौंग पाउडर - ¼ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
सेंधा नमक- स्वादानुसार
जीरा- आधा चम्मच
बनाने की विधि-
फराली कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले समा के चावल को धो लें। कम से कम 1 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। फिर मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब किसी बड़े बर्तन में उबले आलूओं को मेश कर लें। कढ़ाई में तेल गर्म कर लें, उसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें। इसके बाग इस तड़के में पहले से पेस्ट बनाया हुआ समा के चावल और मेश किए हुए आलू डालकर सुनहरा होने तक भूने। अब इसे एक बर्तन में निकाल कर हरा धनिया मिक्स कर लें। इस मिश्रण के ठंडा होने पर इसके छोटे छोटे बोल्स बना लें।
राजगिरा के आटे में सेंधा नमक डालकर आटे की तरह अच्छे से गूंद लें। इस आटे की छोटी पूरियां बना लें और उसमें आलू, समा के चावल के बोल्स डालकर सील कर दें। इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करके डीप फ्राई कर लें। आपकी फराली कचौड़ी खाने के लिए तैयार है। इसे धनिया की हरी चटनी के साथ खाएं।
कोपरा पाक
व्रत के दौरान नमकीन खाने के साथ कुछ मीठा मिल जाएं तो व्रत रखने में और मजा आ जाता है। कोपरा पाक एक गुजराती रेसिपी है, जिसे व्रत में आप घर में आसानी से बना कर खा सकते हैं। इस मिठाई की रेसिपी नारियल की बर्फी का गुजराती स्टाइल है।

सामग्री-
कद्दूकस किया हुआ नारियल- 4 कप
हरी इलायची पाउडर- एक छोटी चम्मच
दूध- एक कप से ज्यादा
खोया- आधा कप
मक्खन- 2 चम्मच
चीनी- 2 कप
केसर- एक छोटी चम्मच
बनाने की विधि
कोपरा पाक बनाने के लिए सबसे पहले गैस कढ़ाई रखें। फिर इसमें कद्दूकस
किया हुआ नारियल, दूध और चीनी डाल दें। चम्मच से इसे गाढ़ा होने तक
पकाते रहें। इसे पकाने के बीच, एक छोटी कटोरी में केसर के साथ 2 बड़े
चम्मच दूध डाल कर रख दें। और नारियल के मिश्रण में खोया, इलायची पाउडर
और केसर डाल दें। और अच्छी तरह मिला लें। अब एक एक ट्रे या थाली में
बटर लगा लें। और नारियल का तैयार मिश्रण डालकर फैला दें। 1 घंटे के
लिए छोड़ दें। आखिर में चाकू की मदद से बर्फी के सेप में काट लें। अब
आपका कोपरा पाक खाने के लिए तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
