Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अदरक का कोरमा रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
यह मसालेदार कोरमा रेसिपी काफी जाकेदार और स्वादिष्ट है। आप इसे किसी भी स्पेशल मौके पर पका सकती हैं। यह नॉन वेज मटन रेसिपी शायद आपके घर पर किसी ने ना खाई हो इसलिये इसे एक बार तो बनाना बनता ही है। आप इसे जीरा राइस या फुल्के के साथ सर्व कर सकती हैं।
इस मटन कोरमा में काफी सारा अदरक पीस कर और स्लाइस में डाला जाता है। अब आइये जानते हैं कि यह अदरक का कोरमा बनाने की विधि।

सामग्री-
- ¼ किलो छोटे टुकड़ों में कटे मटन
- 1 इंच अदरक स्लाइस
- 2 चम्मच अदरक पेस्ट
- 4 चम्मच घी
ग्रेवी की सामग्री-
- 1 कप देसी घी
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 2 प्याज स्लाइस किये हुए
- 1 चम्मच अदरक, बारीक कटी
- 1 चम्मच अदरक पेस्ट
- 4 चम्मच दही
- नमक- स्वादअुनसार
विधि -
- सबसे पहले मटन के पीस को अदरक पेस्ट, स्लाइस किये अदरक, नमक और घी के मिश्रण में मैरीनेट कर के 10 मिनट के लिये रख दें।
- ग्रेवी बनाने के लिये एक पैन में घी गरम करें, उसमें लाल मिर्च तोड़ कर डालें।
- फिर स्लाइस की हुई प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें ।
- उसके बाद इसमें कटी अदरक और अदरक पेस्ट डालें।
- फिर मैरीनेट किये हुए मटन के पीस डाल कर आंच को तेज कर दें।
- मटन को चलाते हुए उसमें ऊपर से दही और नमक डाल कर पकाएं।
- आंच धीमी कर दें और जब तक मटन पक ना जाए तब तक पकाएं।
- उसके बाद आंच बंद कर दें और सर्व करें।
Comments
English summary
Adrak Ka Korma
Story first published: Thursday, October 8, 2015, 8:03 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2015



Click it and Unblock the Notifications
