Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
कॉशा मांगशो: बेहतरीन बंगाली डिश
Non Veg
oi-Staff
कॉशा मांगशो का मतलब होता है धीमी आंच पर पकने वाला मटन। इसे पकाने के लिये आपको बहुत सारे धैर्य की जरुरत होगी और फिर जा कर यह मटन रेसिपी तैयार होगी। यह बंगाली डिश काफी लोकप्रिय है जो हर घर में बनाई जाती है।
READ: घर पर आसानी से बनाएं कोलकाता एग रोल
यह डिश स्पाइसी भी होती है और स्वाद में बेहतरीन भी होती है। इसे पकने में थोड़ा सा समय लगता है। तो अगर आपको बंगाली व्यंजनों से प्यार है तो आप कोशा मांगशो को बनाना ना भूलें। अब आइये जानते हैं मटन कोशा बनाने की विधि।

सामग्री-
- 750 ग्राम मटन
- 3 मध्यम आकार के आलू, दो भागों में कटे हुए
- 1-2 चम्मच सरसों का तेल, आलू फ्राई करने के लिये
- 3-4 मध्यम साइज प्याज
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 ½ चम्मच मीट मसाला
मटन मैरीनेट करने के लिये -
- 7-8 लहसुन की कलियां
- 1 ½ इंच अदरक पीस
- 2 चम्मच हल्दी पावडर
- 1 ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 ½ चम्मच धनिया पावडर
- 1 ½ चम्मच नमक
- 4 चम्मच दही
छौंकने के लिये -
- 10-12 काली मिर्च, कुटी हुई
- 3 तेज पत्ता
- 4 साबुत इलायची
- 5 लौंग
- ½ इंच लंबी दालचीनी
- 1 चम्मच शक्कर
- ½ कप सरसों तेल
मटन को मैरीनेट करने की विधि -
- मटन को पहले मैरीनेट करेंगे, जिसके लिये अदरक, लहसुन और प्याज को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार करेंगे।
- फिर दही, हल्दी, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, थोड़ा सा सरसों का तेल और आधा अदरक-लहसुन और प्याज वाला पेस्ट मिक्स करेंगे।
- इसे में मटन डालिये और तकरीबन 2 घंटे के लिये मैरीनेट होने के लिये रख दें।
- मटन में फोर्क से थोड़े छेद कर दीजिये जिससे यह मसाले को अंदर सोख ले।
- अब थोड़े से तेल में आलू को फ्राई कर के किनारे प्लेट में रख लीजिये।
मटन पकाने की विधि -
- अब कढाई में बाकी का तेल गरम कर लें और उसमें थोडी सी हल्दी डालें।
- फिर इसमें काली मिर्च, दालचीनी, तेज पत्ता, लौंग और इलायची फ्राई करें। इसके थोड़ी सी शक्कर भी डालें।
- अब इसमें बाकी का बचा हुआ प्याज और लहसुन वाला पेस्ट तथा मीट मसाला डालें।
- इसे पांच मिनट तक पकाएं और जब देखें कि तेल अलग हो रहा है तब मैरीनेट किया मटन डालें।
- अब इसे धीमी आंच पर कम से कम एक घंटे के लिये पकाएं।
- फिर इसमें ग्रेवी के हिसाब से पानी डालें और मटन को पकने दें।
- जब मटन मुलायम हो जाए तब इसमें फ्राई किये आलू और गरम मसाला मिलाएं।
- इसे चलाएं और इसमें कटी हरी धनिया छिड़क कर गैस बंद कर दें।
Comments
English summary
कॉशा मांगशो: बेहतरीन बंगाली डिश
Story first published: Monday, December 21, 2015, 9:05 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2015



Click it and Unblock the Notifications
