Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मालाबार चिकन बिरयानी
मालाबार केरल राज्य मे अवस्थित पश्चिमी घाट है। दुनिया की सबसे अच्छी काली मिर्च केवल मालाबार में मिलती है। ये वही काली मिर्च है जिसे पुर्तगाल से आए वास्को डा गामा अपने साथ वापिस ले गए थे। तभी से पूरी दुनिया की नजर यहां के मसालों पर रहती है। अगर मालाबार में मिलने वाले मसाले किसी डिश में डाल दिये जाएं तो आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि वो डिश कितनी बेहतरीन और स्वादिष्ट बनेगी। बिरयानी को अगर मालाबार स्टाइल में बनाया जाए तो मजा ही आ जाएगा।
आपने कई तरीके कि बिरयानी खाई होगी लेकिन अगर आप मालाबार चिकन बिरयानी खाएंगे तो इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। मालाबार के मसालों से बनी चिकन बिरयानी का स्वाद सबसे हट कर होता है।
सामग्री-
1 किलो चावल
1 किलो चिकन
4 चम्मच, हरी मिर्च, काली मिर्च और मसालों का पेस्ट
2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
50 ग्राम धनिया पत्ती
500 एम एल दही
टमाटर, प्याज और मटर
1 चम्मच जीरा
मसाले- 5 इलायची, 2 दालचीनी और 2 कड़ी पत्ते
50 ग्राम पिया काजू
50 ग्राम किशमिश
200 ग्राम घी
500 ग्राम दूध
चुटकी भर केसर या हल्दी
नमक- स्वादअनुसार
पानी
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी प्याज और टमाटर डाल कर फ्राई करें और प्याज को गोल्डन ब्राउन कर लें।
- फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, दही, हल्दी पाउडर, धनिया, बिरयानी पेस्ट डालें।
- जब सारे मसाले पक चुके हों, तब उसमें चिकन पीस डालें और मिक्स करें।
- चावल को पहले से थेाड़ी देर पानी में भिगो दें।
- दूसरा पैन ले कर उसमें घी गरम करें, फिर उसमें कटी प्याज, मसाले और धनिया डाल कर फ्राई करें।
- उसके बाद इसी पैन में दूध डाल कर उबाले और उसमें भिगोए हुए चावल डाल कर पकाएं।
- जब चावल अच्छी तरह से पक जाए तब उसमें चिकन पीस वाल पूरा मसाला डालें।
- इसे 15 मिनट तक के लिये हल्की आंच पर पकाएं।
- जब यह तैयार हो जाए तब इसमें काजू और किशमिश डाल कर धीरे से मिलाएं। चावल पर घी डालिये।
- आपका मालाबार चिकन बिरयानी तैयार है, इसे सर्व कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications

