Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट: चिकन एग सैंडविच
सुबह के समय जब आपको पेट भरने वाला कोई सैंडविच खाना हो तो आप रात का बचा हुआ चिकन प्रयोग कर के चिकन एंड एग सैंडविच बना सकती हैं। आप इस सैंडविच को बना कर अपने बच्चे को लंच बाक्स में भी दे सकती हैं। इसमें अपने मन की कोई भी सब्जी काट कर डाल सकती हैं या फिर आपके फ्रिज में जो कुछ भी हो उससे ही आप इसे बना सकती हैं।
यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है क्योंकि चिकन और अंडे में बहुत सारा प्रोटीन होतो है। साथ ही ब्रेड में आपको कार्बोहाइड्रेट और सब्जियों से पोषण और फाइबर मिलेगा। आइये देखते हैं चिकन एग सैंडविच कैसे बनाते हैं-

सामग्री-
बचा हुआ चिकन- 1 कटोरा
अंडा- 2
प्याज- 2
टमाटर- 2
हरी शिमला मिर्च- 1
लहसुन- 3-4
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
पुदीना पत्ती- 3-4
काली मिर्च- 1 चम्मच
ब्राउन ब्रेड- 8 स्लाइस
ब्रेड स्प्रेड- स्वादअनुसार
नमक- स्वादअनुसार
बटर- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चिकन को उबाल लीजिये और उसकी हड्डी को मांस से अलग कर लीजिये।
- एक पैन में बटर पिघलाइये और उसमें अंडा फोड़ कर डालिये, आप इसमे थोड़ा सा नमक भी डाल सकती हैं।
- अब इसमें घिस कर चिकन डाले और शिमला मिर्च।
- इसे अच्छे से मिलाइये और इसमें काली मिर्च पाउडर डालिये, इसके हल्की आंच पर 2-3 मिनट पकाइये।
- अब पैन में दूसरे मसाले जैसे, धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, कटे टमाटर, प्याज और लहसुन आदि डाल कर ढंक दें जिससे उसका स्वाद मिश्रण में पूरी तरह से मिल जाए।
- मिश्रण को पकाइये और ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
- अब ब्रेड का स्लाइस लीजिये, उस पर ब्रेड स्प्रेड का पेस्ट लगाइये, फिर उस पर चिकन का मिश्रण रखिये।
अब आपका एग चिकन सैंडविच तैयार है, इसे सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
