Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोकोनट मटन करी
भारत में मटन करी कई तरीको से बानई जा सकती है। कई रेसीपी में खूब सारे मसालों का प्रयोग होता है तो कई रेसीपी में नारियल का प्रयोग होता है। साउथ की बात करें तो यहां पर लगभग हर व्यंजन में नारियल और कडी पत्तियों का इस्तमाल होता है। आज हम आपको स्वाद से भरी कोकोनट मटन करी बनाना सिखाएंगे, जिसका टेस्ट आप कभी नहीं भूलेगें। इस मटन करी में आपको ज्यादा तीखा महसूस नहीं होगा क्योंकि इसमें पडे़ नारियल से उसका स्वाद थोड़ा दब गया होगा। तो देर किस बात की आइये देखते हैं कोकोनट मटन करी कि रेसीपी।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
मटन- 500 ग्राम
ताजा नारियल- 1/2 कप घिसा हुआ
प्याज- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 3
दालचीनी- 1
सौंफ- 1 चम्मच
हरी इलायची- 2
लौंग- 3
कडी पत्ता- 4-5
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक
तेल
पानी- 2 कप
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- मटन पीस को धोइये और अत्यधिक पानी निकाल कर अलग रख दीजिये।
- एक प्रेशर कुकर में मटन को थोड़ा सा नमक और हल्दी पाउडर डाल कर पका लीजिये। हल्की आंच पर 6 सीटी लगाइये।
- जब वह हो जाए तब उसे निकाल कर अलग ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
- अब नारिल, हरी मिर्च, सौंफ और 2 चम्मच पानी डाल कर मिक्सी में पीस लीजिये।
- एक पैन लीजिये, तेल गरम कीजिये और उसमें कडी पत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डाल कर कुछ सेकेंड भूनिये।
- फिर पैन में कटे प्याज डाल कर 4 मिनट तक भूनिये और फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालिये।
- फिर टमाटर डाल कर पकाइये। इसके बाद नारियल पेस्ट, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालिये।
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमें मटन के पीस डालिये और 10 मिनट तक पकाइये। आंच हल्की हो।
- एक बार जब मटन से अच्छी खुशबू आने लगे तब गैस बंद कर दें और मटन को हरी धनिया डाल कर अच्छे से गार्निश करें



Click it and Unblock the Notifications
