Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ड्रेगन चिकन रेसिपी: चाइनीज स्पेशल
क्या आपने चाइनीज स्पेशल डिश ड्रेगन चिकन बनाने कि कोशिश की है? कई ऐसे लोग हैं जो जब चाइनीज रेस्ट्रॉन्ट में जाते हैं तब ड्रेगन चिकन का मजा जरुर लेते हैं। पर तब क्या जब आप खुद ही इस चानीज ड्रेगन चिकन को अपने किचन में बना सकते हैं। जी हां , दोस्तों आपको आज हम एक आसान सी विधि बातएंगे जिससे आप ड्रेगन चिकन बना कर सबका दिल खुश कर सकते हैं। ड्रेगन चिकन बनाने के लिये आपका ध्यान पूरी तरह से इसी पर होना चाहिये इसलिये अगर आपको बाहर कहीं दूसरा प्लान है तो उसे ड्रॉप कर दें। तो आइये शुरु करते हैं चाइनीज स्पेशल डिश ड्रेगन चिकन बनाने कि विधि-
कितने लोगो के लिये- 3
तैयारी में समय- 40 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
बोनलेस चिकन- 1 किलो
अदरक- 1/2 चम्मच
लहसुन- 1/2 चम्मच
रेड चिली फ्लेक्स- 1/2 चम्मच
टमैटो सॉस- 8 चम्मच
सोया सॉस- 1 चम्मच
चीनी- 1/2 चम्मच
धनिया पत्ती- 1 मुठ्ठी
प्याज- 1
हरी प्याज- 1 डंठल
वेजिटेबल ऑयल
मेरीनेट के लिये-
अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
काली मिर्च- 1 1/2 चम्मच
अंडे का सफेद भाग- 1
कार्न स्टार्च- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चिकन के पीस को मैरीनेट की सामग्री से 15 मिनट के लिये एक कटोरे में डाल कर मैरीनेट कर लें।
- फिर मैरीनेट चिकन को गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- अब नॉन स्टिक पैन में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम करें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, फ्राई करें, फिर चिली फ्लेक्स डाल कर चलाएं।
- फिर इसमें टमैटो सॉस, सोया सॉस और चीनी डाल कर हल्का सा उबाल आने दें।
- जब यह उबल जाए तब इसमें चिकन के पीस को डालें। इस तब तक पकाएं जब तक कि इस पर पूरा सॉस अच्छे से समा न जाए।
- अब चिकन को धीमी आंच पर रखें और जब सारा मसाला इसमें समा जाए तब गैस बंद कर दें।
- चिकन को धनिया पत्ती और हरी प्याज से गार्निश करें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
