Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
विश्व अंडा दिवस पर घर पर जरुर बनाएं एग चाट
Non Veg
oi-Staff
आज विश्व अंडा दिवस है इसलिये आज तो अंडा खाना पूरी तरह से बनता है। अगर आप नॉन वेज खाने के प्रेमी हैं तो आपको पता होना चाहिये कि अंडा उच्च पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
READ: विश्व अंडा दिवस पर जानें क्यूं जरुरी है एक अंडा रोज खाना
इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन होने के साथ साथ विटामिन ए, बी-6, बी-12, फोलेट, आयरन, फॉस्फोरस एवं ज़स्ता इसमें प्रचुर-मात्रा में पाए जाते हैं। आप सभी ने उबला अंडा, ऑमलेट, अंडे की भुर्जी और अंडे की करी तो खाई ही होगी, लेकिन आज हम आपको अंडे की स्वादिष्ट रेसिपी एग चाट बनाना सिखाएंगे।
अंडे की चाट बड़ी ही टेस्टी होती है। आप इसे स्नैक या फिर जब मन चाहे तब खा सकते हैं। आइये जानते हैं यह चटपटी अंडे की चाट कैसे बनती है।

कितने- 6 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 3 उबले अंडे
- 1 चम्मच टमैटो कैचप
- 1 चम्मच टमैटो चिली सॉस
- 3 चम्मच इमली का रस
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच भुना जीरा
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 हरी मिर्च
- 1 हरी पत्तेदार प्याज (स्प्रिंग अनियन)
- 2 चम्मच हरी धनिया पत्ती
- 2-3 चम्मच बूंदी
विधि -
- एक कटोरे में टमैटो कैचप, टमैटो चिली सॉस, इमली का रस, नींबू का रस, भुना जीरा, हरी मिर्च और नमक मिलाएं।
- एक प्लेट में, उबले हुए अंडे रख कर चार भागों में काट लें।
- इन कटे हुए टुकड़ों पर तैयारी चटनी डाल कर फैलाएं।
- ऊपर से कटी हुई स्प्रिंग अनियन, हरी धनिया, गरम मसाला और बूंदी से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Egg Chaat Recipe For World Egg Day
Story first published: Friday, October 9, 2015, 11:52 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











