Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
पुदीने वाली अंडा करी
अंडा करी एक बहुत अच्छी साइड डिश है, जिसे हम सूपरफूड भी कहते हैं क्योंकि इसमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व होता है। वैसे तो हर घर में अंडा करी बनाई ही जाती है पर बिल्कुल ही साधारण तरीके से। आज हम आपको मसालो और स्वाद भरी पुदीने वाली अंडा करी बनाना सिखाएंगे, जिसे बनाने में आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी। यह अंडा करी टेस्ट में बहुत ही लाजवाब है और इसे जो भी खाएगा उसे यह करी बहुत ही अच्छी लगेगी। तो दोस्तो अगर आपको अंडा करी खाना पसंद है तो आप पुदीना डाल कर इसे बना सकते हैं। आइये जानते हैं कि पुीने वाली अंडा करी कैसे बनती है।
कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट

सामग्री-
अंडा- 3-4
प्याज- 2
लहसुन- 4-5
हरी मिर्च- 2-3
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
पुदीने की पत्ती- 1 डन्ठल
धनिया पत्ती- 1 डन्ठल
जीरा- 1 चम्मच
टमैटो सॉस- 1 चम्मच
पानी- 1/2 कप
नमक- स्वादअनुसार
गरम मसाला- चुटकीभर
तेल- 3 चम्मच
विधि-
- प्याज को छीले और 4 भागों में काटें। मिक्सी में प्याज, पुदीने की पत्ती, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को पीस कर पेस्ट बना लें।
- उबले अंडे को छील कर उसे फ्राई पैन में तेल डाल कर हल्का भूरा फ्राई कर दें।
- पैन में तेल कम कर के उसमें जीरा डालें।
- फिर उसमें पीसा गया पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर भूनें।
- जब मसाला तैयार हो जाए तब उसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर पकाएं।
- इसके बाद कटे टमाटर डाल कर चलाएं और फिर पानी डाल कर उबालें।
- जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब उसमें फ्राई किये हुए अंडे डालें और हल्के से मिलायें।
- आंच बंद कर के पुदीने वाली अंडा करी को गरम गरम चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications