Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
पेट की भूंख मिटाए अंडा दम बिरयानी
Non Veg
oi-Staff
नॉन वेज खाने वालों को एग दम बिरयानी काफी ज्यादा भाती है। अगर वीकेंड पर आपको मूड बिरयानी खाने का करे तो आप एग दम बिरयानी पका सकती हैं। एग दम बिरयानी अंडा खाने वालों के मुंह का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देगी। अंडा दम बिरयानी एक हैदराबादी बिरयानी रेसिपी है, जो कि खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती है। आप इसे आराम से घर पर पका सकती हैं। आइये देखते हैं अंडा दम बिरयानी को बनाने की एक दम सरल विधि।
सामग्री-
अंडे- 6

चावल के लिये-
- चावल- 1 1/2 कप
- चिकन स्टॉक- 3 कप
- लौंग- 4
- दालचीनी- 1 इंच पीस
- काली इलायची- 3
- काली मिर्च- 4-6
- तेज पत्ता- 1
- नींबू रस- 2 चम्मच
- नमक
- घी या तेल- 1 चम्मच
मसाले के लिये-
- घी- 4 चम्मच
- प्याज- 2 बारीक कटी
- अदरक लहसुन पेस्ट- 3 चम्मच
- टमाटर- 2
- ताजी धनिया- 1/2 कप
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- दही- 1/2 कप
- नींबू रस- 2 चम्मच
गार्निशिंग करने के लिये
- प्याज- 1 बारीक कटी
- घी- 2 चम्मच
- काजू- 1/4 कप
- किशमिश- 1/4 कप
- केसर- 1 पीस
- दूध- 2 चम्मच
बनाने की विधि-
- अंडे को उबालिये और छीलिये।
- एक पैन में घी डालें और उसमें प्याज को गोल्डन ब्राउन भूनें।
- उसी पैन में काजू और किशमिश फ्राई करें।
- दो चम्मच दूध में केसर के रेशे डाल कर उसे किनारे रख दें।
मसाला बनाने की विधि-
- एक गहरे पैन में घी गरम करें।
- उसमें प्याज के स्लाइस को गुलाबी होने तक पकाइये।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 4 मिनट भूनिये।
- अब इसमें बाकी की सभी चीजें डालिये और तब तक भूनिये जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ने लगे।
- इसके बाद इसमें उबले अंडे डाल कर 3 मिनट तक पकाइये।
चावल बनाने की विधि
- चावल को धो कर साफ पानी में 15 मिनट तक भिगो कर रखें।
- फिर चावल को छान लें।
- पैन में घी डालें और सूखे मसाले डाल कर भूनें।
- फिर चावल डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- इसके बाद इसमें चिकन स्टॉक , नमक और नींबू का रस डालें।
- पैन को कवर करें और आंच को धीमा कर दें। इसे 90 प्रतिशत पकने तक पकाएं।
परत बिछाने की विधि-
- एक गहरे बर्तन में आधा मसाला और अंडे रखें।
- फिर आधा चावल उसके ऊपर ही फैला दें।
- अब चावल के ऊपर आधे फ्राई किये प्याज और काजू, किशमिश डालें।
- अब इसी तरह से दूसरी लेयर तैयार करें।
- फिर सबसे ऊपर केसर वाला दूध डालें।
- बर्तन को एल्यूमीनियम पन्नी से कवर कर दें।
- फिर इसे 15 मिनट के लिये गरम तवे पर रखें।
- इसके बाद इसे रायते और सलाद के साथ गरम गरम सर्वा करें।
Comments
Read more about: non veg recipe north indian dish egg recipe नॉन वेज रेसिपी अंडा रेसिपी नार्थ इंडियन डिश
English summary
Egg Dum Biryani Recipe
Story first published: Saturday, May 17, 2014, 13:33 [IST]
Other articles published on May 17, 2014



Click it and Unblock the Notifications