क्रंची एग समोसा

Egg Samosa
अगर आपको दिन भर ऊर्जा से भरा रहना है तो अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करें। और अंडे से ज्‍यादा प्रोटीन किसी में नहीं मिलेगा। आज हम आपको अंडे का समोसा यानी की एग समोसा बनाना सिखाएगें। यह खाने में टेस्‍टी और क्रंची लगता है जिसको खाते ही आपका पेट भी भर जाएगा। यह ठंड में या फिर स्‍कूल से आने के के बाद बच्‍चों को स्‍नैक के रूप में खिलाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधी-

सामग्री-

1 अंडा, 1 प्‍याज कटी हुई, 1 कप हरी मटर उबली हुई, 250 ग्राम मैदा, 1 कप पानी, 1 चम्‍मच नमक, 2 हरी मिर्च, धनियां पत्‍ती कटी हुई, 250 ग्राम तेल तलने के लिए, 1 चम्‍मच घी।

विधी-

एक कटोरे में अंडा, पानी और नमक को मिलाएं और अच्‍छे से फेटें। उसमें मैदा डाल कर अंटा तैयार करें और 20 मिनट तक के लिए रख दें। भरावन के लिए प्‍याज, मटर, मिर्च, नमक और धनियां मिलाएं। इसके बाद आंटे को समोसे के आकार में बेल कर तैयार करें और उसमें भरावन की समाग्री डालें। अब कढाई में समोसे को भूरा होने तक तल लें। अब आपका एग समोसा तैयार है इसको कैचप के साथ परोसें।

Story first published: Saturday, March 3, 2012, 12:28 [IST]
Desktop Bottom Promotion