Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
टेस्टी फिश फ्राइड राइस

कितने लोंगो के लिये- 5-6
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
कटी मछली- 1 कप
नींबू का रस- 5 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
अदरक- 1 चम्मच
लहसुन- 1½ चम्मच पिसा
लौंग- 3
दालचीनी- 2-3
इलायची-1
स्प्रिंग अनियन- 1 कप
मकई का दाना- 1 कप
गाजर- आधा कप
हरी मटर- आधा कप
काजू- 1 कप
सोया सॉस- 2 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
बासमती चावल- 500 ग्राम
तेल- 8 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
मछली के टुकड़ों को नींबू, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक छिडक कर एक घंटे के लिये मैरिनेट करने के लिये रख दें। चावल को उबाल लें और एक किनारे रखें। अब एक फ्राइंग पैन लें और उसमें 4-5 चम्मच तेल डाल कर गरम करें, अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और उसी तेल में मछली के टुकड़ो को फ्राई करें और किनारे रख दें। अब दूसरा पैन लें और उसमें बचा हुआ तेल डालें। फिर उसमें लौंग, दालचीनी, इलायची डाल कर हल्की आंच पर फ्राई करें। इसके बाद स्प्रिंग अनियन, मकई के दाने, गाजर, हरी मटर, काजू और नमक डाल कर 3 मिनट तक मध्यम आंच पर फ्राई करें। अब इसमें सोया सॉस और चीनी डालें और पूरे मिश्रण को 2 मिनट तक धीमी आंच पर फ्राई करें। सबसे आखिर में तली हुई मछली के टुकड़े और पके हुए चावल डाल कर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। लीजिये तैयार हो चुके आपके फिश फ्राइड राइस।



Click it and Unblock the Notifications
