केरला एग रोस्‍ट रेसिपी

एग रोस्‍ट केरला की एक ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है। यह गाढ़ी ग्रेवी वाली एग की सब्‍जी की तरह है जो हम अपने घरों में बनाते हैं। पर आज हम इसे आपको केरला स्‍टाइल से बनाना सिखाएंगे।

RECIPE: स्‍वादिष्‍ट एग बिरयानी

केरला एग रोस्‍ट बनाने के बाद काफी स्‍वादिष्‍ट लगता है। आप इसे लंच के समय भी बना सकती हैं। इस रेसिपी की ग्रेवी काफी गाढ़ी होती है इसलिये इसमें पानी ज्‍यादा मात्रा में ना डालें। आइये जानते हैं केला एग रोस्‍ट बनाने की सरल विधि।

 KERALA EGG ROAST RECIPE

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट


सामग्री

  • 4 अंडे
  • 2.5 कप प्‍याज, स्‍लाइस की हुई
  • 1 कप कटे टमाटर
  • मुठ्ठी भर कडी पत्‍ती
  • 2 चम्‍मच नारियल तेल
  • 1/2 चम्‍मच लाल मिर्च पावडर
  • 1/2 चम्‍मच जीरा पावडर
  • 1 चम्‍मच धनिया पावडर
  • 1/4 चम्‍मच हल्‍दी पावडर
  • 1/4 चम्‍मच काली मिर्च पावडर
  • 2 हरी मिर्च
  • 3 चम्‍मच बारीक कटी हरी धनिया
  • 1/2 चम्‍मच राई
  • 1 चम्‍मच ताजी लहसुन
  • 1 चममच ताजी अदरक

सामग्री -

  1. सबसे पहले अंडों को अच्‍छी तरह से उबाल लें।
  2. एक बड़ा सी कढ़ाई लें, उसमें नारियल तेल डाल कर गरम करें। फिर राई डालें।
  3. इसके कुछ ही देर बार कटी प्‍याज और कडी पत्‍ती डालें। प्‍याज को अच्‍छी तरह से गोल्‍डन ब्राउन होने तक रोस्‍ट करें। प्‍याज को जलाएं नहीं।
  4. इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन डाल कर 30 सेकेंड के लिये पकाएं। फिर उसमें सभी मसाले जैसे- मिर्च पावडर, जीरा पावडर, धनिया पावडर, हल्‍दी और मिर्च डाल कर धीमी
  5. आंच पर पकाएं।
  6. फिर कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च को 1 कप पानी के साथ डालें।
  7. इस ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ी ना हो जाए। इसमें आपको 7 मिनट लगेंगे। अगर ग्रेवी ज्‍यादा गाढ़ी नजर आए तो इसमें और पानी डाल सकती हैं।
  8. जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब उसमें कटी हरी धनिया और नमक मिलाएं।
  9. अगर आप इसमें चुटकी भर चीनी भी डाल देंगी तो इसका टस्‍ट और भी ज्‍यादा निखर जाएगा।
  10. अब इस तैयार ग्रेवी में उबले हुए अंडे डालें।
  11. अंडों को डालने से पहले उसके किनारे चाकू से कुछ बारीक चीरा लगा दें, जिससे ग्रेवी उसमें समा जाए।
  12. अंडों को ग्रेवी में 15 मिनट तक के लिये रहने दें उसके बाद इसे सर्व करें।

Desktop Bottom Promotion