Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
घर पर आसानी से बनाएं कोलकाता एग रोल
Non Veg
oi-Staff
स्ट्रीट फूड की वजह से कोलकाता काफी फेमस माना जाता है। यंहा पर मिलने वाली हर डिश में गजब का स्वाद होता है। इसी तरह से कोलकाता में एग रोल भी मिलता है जो कि घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
अगर आप कोलकाता के हैं और किसी दूसरे प्रदेश में रहते हैं, जहां इसकी सुविधा नहीं है, तो आप इसे आराम से विधि पढ़ कर बना सकते हैं।
READ: चखिये कोलकाता की लाजवाब बिरयानी का स्वाद
एग रोल में आप अपने मन अनुसार की सब्जियां और कैचप डाल सकते हैं। यह टेस्टी रेसिपी अंडा पसंद करने वालों को जरुर अच्छी लगेगी। आइये जानते हैं कोलकाता स्टाइल एग रोल बनाने की विधि।

कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
रोटी बनाने की सामग्री -
- मैदा- 1/2 कप
- आटा - 1/2 कप
- बेकिंग पावउर - 1/2 चम्मच
- थोड़ा सा नमक
- हल्का गरम दूध- आटा गूथने के लिये
भरावन सामग्री-
- अंडे- 4
- खीरा- 1 कप कटा हुआ
- प्याज- 1/2 कप कटा हुआ
- हरी मिर्च- 2
- काली मिर्च- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- वेजिटेबल ऑइल - 4 चम्मच
रोल्स के लिये-
- टमैटो कैचप
- चिली सॉस
- लेमन 1 - 4 टुकड़ों में कटा
रोटी बनाने की विधि -
- सबसे पहले आटे वाली सामग्री मिला कर मुलायम आटा गूथ लें और उसे 15 मिनट तक के लिये रख दें।
- 15 मिनट के बाद इसे हाथों से मसल कर 4 भागों में बांट लें।
- अब आटे के एक हिस्से से पतली रोटी बेलें। इसे हाथों से थोड़ा और फैला लें।
- इसी तरह से बाकी की रोटियां भी तैयार कर लें।
- फिर इन्हें गरम तवे पर तेल लगा कर हल्का सेंक लें और फिर इन्हें ढंक कर रख दें।
भरावन की विधि -
- एक कटोरे में अंडा और नमक मिला कर फेंटे।
- पैन में तेल गरम करें और उसमें फेंटा हुआ अंडा डाल कर चारों ओर फैलाएं।
- 30 सेकेंड के बाद पैन में पक रहे अंडे पर एक पराठा रख कर हल्का सा दबाएं।
- इससे कच्चे साइड का अंडा पराठे में चिपक जाएगा और फिर पराठा उल्ट कर पैन में ही सेंक लें।
- फिर जब लगे कि अंडा पूरी तरह से पक गया है तो पराठे को प्लेट में निकाल लें।
रोल बनाने की विधि -
- फ्राई किये हुए पराठे पर नींबू का रस छिड़क कर, कटे खीरे, प्याज, मिर्च, टमैटो कैचप और चिली सॉस डालें।
- पराठे को रोल कर के ऊपर से एक पेपर में रोल करें और फिर सर्व करें।
Comments
Read more about: non veg recipe omelette recipe egg recipe bengali dish बंगाली डिश नॉन वेज रेसिपी आमलेट रेसिपी ब्रेकफास्ट
English summary
Kolkata Style Egg Roll Recipe
Story first published: Saturday, August 1, 2015, 12:01 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2015



Click it and Unblock the Notifications
