Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लगान का मुर्ग: मसालेदार चिकन करी
लगान का मुर्ग मसालेदार और स्वादिष्ट चिकन करी रेसीपी है। यह हैदराबाद की सबसे पॉपुलर चिकन रेसीपी है। इसको बनाने के लिये मसालों को पहले रोस्ट किया जाता है और फिर करी में मिलाया जाता है। इस रेसीपी को पकाने के लिये ज्यादा समय का वक्त नहीं लगता। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 4-6
पकाने का समय- 20-25 मिनट

विधि-
चिकन पीस- 1 किलो
नारियल पाउडर- ¾ कप
काजू- 10-12
पोस्ता दाना- 2-3 चम्मच
टमैटो प्यूरी- 2 ½ कप
हरी मिर्च पेस्ट- 1-2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट- 1-2 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
घी- 1 चम्मच
दही- 2 कप
हरी धनिया - कटी हुई
पुदीना पत्ती- 1 चम्मच
तेल- 2-3 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
विधि-
सूखे नारियल पाउडर, काजू और पोस्ता दाना को फ्राइंग पैन में 3 मिनट के लिये रोस्ट कर लें और एक किनारे रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसका बारीक पेस्ट तैयार कर के एक किनारे रख दें।
अब एक कटोरे में टमैटो प्यूरी, हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट, हरी धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, घी, दही, धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती और थोडा़ नमक मिलाएं।
अब गैस पर दूसरा फ्राइंग पैन चढाएं और उसमें तेल डालें। तेल गरम हो जाने पर कटोरे वाला मसाला मिलाएं और कुछ देर के लिये पकने दें।
जब मसाला हो जाए तो उसमें चिकन पीस डालें और तेज आंच पर पकाएं। उसके बाद 1-2 कप पानी डालें और ढक्कन ढांक कर 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
जब चिकन मुलायम हो जाए तब गैस को बंद कर दीजिये। आपका लगान का मुर्ग पूरी तरह से तैयार है। इसे गरम चावल और रोटी के साथ परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications
