Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
लेमन चिकन पास्ता रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
जब भी जोरों की भूख लगी हो लेमन चिकन पास्ता बनाना ना भूलें। पास्ता एक ऐसी आसान सी बनने वाली डिश है जो झट से बन जाती है और पेट भी भर जाता है। अगर आपको भी पास्ता काफी पसंद है तो, घरपर लेमन चिकन पास्ता बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
इस पास्ता में बोनलेस चिकन का प्रयोग किया गया है जो कि पहले से ही उबाल लिया जाता है। नींबू का रस मिला होने की वजह से यह टेस्ट में थोड़ा खट्टा लगता है इसलिये यह आपको जरुर पसंद आएगा। अब आइये जानते हैं कि लेमन चिकन पास्ता कैसे बनाते हैं।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 11-15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- पास्ता (पकाया हुआ)- 2 कप
- बोनलेस चिकन (पकाया हुआ)- 1 कप
- जैतून तेल- 2 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- लाल मिर्च- 1 चम्मच
- लहसुन- 8-10
- नमक- स्वादअनुसार
- चीज़- 1 चम्मच
- ताजी क्रीम- 2 चम्मच
- पार्सले - गार्निशिंग के लिये
विधि -
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें कटी हुई लहसुन डाल कर सौते करें।
- फिर उसमें सूखी लाल मिर्च को तोड़ कर डालें।
- अब पकाया हुआ चिकन डाल कर तेज आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें नमक और पास्ता मिलाएं।
- आंच को धीमा कर दें और उसके बाद ताजी क्रमी मिला कर यदि नमक की आवश्यकता हो तो और मिलाएं।
- इसे दो मिनट तक पकाएं। फिर आंच को बंद कर दें।
- उसके बाद नींबू का रस और चीज़ घिस कर डालें।
- इसे सर्विंग बाउल में डालें, ऊपर से चिली फ्लेक्स और पार्सले से गार्निश कर के गरम गरम सर्व करें।
Comments
English summary
लेमन चिकन पास्ता रेसिपी
Story first published: Saturday, March 12, 2016, 14:05 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











