Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बंगाली रेसिपी: माछेर कालिया
Non Veg
oi-Staff
माछेर कालिया एक बंगाली फिश रेसिपी है जो कि रोहू मछली के प्रयोग से बनाई जाती है। आप इसकी ग्रेवी को थोड़ा गाढा बनाने के लिये इसमें आलू का भी प्रयोग कर सकती हैं।
माछेर कालिया थोड़ी कम स्पाइसी होती है लेकिन यह टेस्टी में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। आइये जानते हैं इस बंगाली माछेर कालिया को बनाने की विधि। रोहू मछली के स्वास्थ्यवर्धक फायदे

कितने- 4
तैयारी में समय- 15-20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- रोहू मछली, स्लाइस में कटे हुए - 500 ग्राम
- सरसों का तेल- 4 बड़े चम्मच
- प्याज़ , घिसा हुआ - 2 मध्यम आकार
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी पावडर- 1/2 छोटा चम्मच
- लौंग - 2 दाने
- अदरक- 1 छोटा चम्मच
- लहसुन, कटा हुआ - 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च , बारीक कटी हुई- 2
- लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
- टमाटर प्यूरी - 2 बड़े चम्मच
- जीरा पावडर- 1 छोटा चम्मच
- हरी धनिया- 2 बड़े चम्मच
विधि-
- सबसे पहले मछली के टुकड़ों को नमक और हल्दी पावडर लगा कर मैरीनेट कर लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें मछली को उलट पुलट कर फ्राई कर लें।
- अब मछली को निकाल कर प्लेट में रखें।
- अब पैन में थोड़ा सा तेल डालें, फिर उसमें लौंग और प्याज का पानी निचोड़ कर उसे भी साथ में डालें।
- इसके बाद इसमें कटी अदरक और कटी लहसुन डालें।
- फिर कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी पावडर और लाल मिर्च पावडर डाल कर मिक्स करें।
- उसके बाद इसमें टमैटो प्यूरी डालें और तब तक भूनें जब तक तेल अलग होने लगे।
- डेढ़ कप पानी और जीरा पावडर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- नमक डालकर मिला लें। मछली के टुकड़े और हरा धनिया डालें और धीमी आँच पर 2-3 मिनिट तक पकाएँ।
- अब आपकी माछेर कालिया तैयार है, इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
macher kalia bengali recipe
Story first published: Tuesday, October 14, 2014, 12:03 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2014



Click it and Unblock the Notifications
