Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
मसाला एग भुर्जी
अंडे की भुर्जी हर जगह खाई जाने वाली रेसीपी है। आप इसे ब्रेकफास्ट के रूप में खा सकते हैं। कुछ लोग इसे ब्रेड के बीच में डाल कर खाते हैं तो कुछ लोग रोटी या चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। अंडे की भुर्जी को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, तो अगर आपके पास सुबह-सुबह समय ना हो तो आप इसे जरुर बनाइये।
आज जो हम मसाला एग भुर्जी बनाने जा रहे हैं, उसमें पनीर का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही इसे मसालेदार बनाने के लिये इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालेंगे। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं यह मसाला एक भुर्जी।

3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
अंडा- 5
पनीर- 2 चम्मच
टमाटर- 1
हरी मिर्च- 3
अदरक- 1/2 चम्मच पेस्ट
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
चाट मसाला- चुटकीभर
बटर- 2-3 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- एक पैन में बटर पिघलाइये और उसमें कटा प्याज भून लीजिये। जब प्याज हो जाए तब उसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालिये और अच्छे से भूनिये।
- जब प्याज पूरी रहत से हो जाए तब उसमें हरी मिर्च, टमाटर और घिसा हुआ पनीर डाल कर हल्की आंच पर 2-3 मिनट पकाएं।
- अब नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालिये।
- फिर एक कटोरे में अंडा फोड कर फेटिये और उसे पैन में डाल कर भून लीजिये। इसे मध्यम आंच पर 4 मिनट तक पकाइये। अब यह तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
