Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
मुर्ग कंधारी कोफ्ता करी
Non Veg
oi-Staff
अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं तो आपको चिकन खाना बेहद पसंद होगा। क्या आपने कभी किचन के कोफ्ते खाए हैं? आज हम जो डिश बनाना सिखाएंगे उसका नाम मुर्ग कंधारी कोफ्ता करी है, जो कि खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती है।
चिकन काफी पौष्टिक होता है तो इसे बना कर बच्चों को खिलाना ना भूलें। इस रेसिपी में तेल का प्रयोग काफी ज्यादा किया गया है इसलिये अगर आप डायटिंग कर रही हैं तो, कोफ्तों को माइक्रोवेव में बेक कर सकती हैं। आइये पढ़ते हैं इनको बनाने की विधि-
कितने- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- पिसा चिकन (चिकन कीमा)- 400 ग्राम
- दालचीनी पावडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 3 चम्मच
- प्याज का पेस्ट, उबला हुआ- 3/4 कप
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- टमाटर की प्यूरी- 1/2 कप
- काजू पेस्ट- 1/4 कप
- गरम मसाला पावडर- 1/2 चम्मच
- ताजी क्रीम- 2 चम्मच
विधि -
- चिकन में दालचीनी पावडर और थोड़ा सा नमक मिला कर मसलें।
- इस मिश्रण को 12 भागों में बांट लें और गोल कर लें। फिर इसे फ्रिज में लगभग 30 मिनट के लिये रख दें।
- अब कढ़ाई में तेल चढाएं और उसमें इन कोफ्तों को अच्छे से तल लें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उमसें उबले प्याज का पेस्ट डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं। फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट तथा लाल मिर्च पावडर डालें।
- इसे धीमी आंच पर पकाएं। उसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी और काजू पेस्ट डाल कर हल्का सा पानी मिलाएं।
- इसे 5 मिनट तक पकाएं, बीच बीच में चलाती रहें।
- जब इसमें उबाल आ जाए तब इसमें चिकन के कोफ्ते डालें।
- ऊपर से गरम मसाला पावडर और अनारदाना सीरप मिलाएं। इसे पांच मिनट के लिये धीमी आंच पर पकाएं और फिर गैस बंद करदें।
- ऊपर से ताजी क्रीम डालें।
Comments
English summary
मुर्ग कंधारी कोफ्ता करी
Story first published: Wednesday, April 20, 2016, 12:01 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











