Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
मुर्ग कोफ्ते की बिरयानी
Non Veg
oi-Staff
मुर्ग कोफ्ते की बिरयानी एक लाजवाब अवधी डिश है, जो आप ईद के मौके पर बना सकती हैं। इसमें चिकन से तैयार कोफ्तों को मटन के शोरबे से तैयार बिरयानी में मिला कर खाया जाता है। इसकी खुशबू आपके दिल में बस जाएगी और इसका स्वाद आप जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।
Use this Paytm coupon to Grab 50% cashback on Women Kurtis Hurry Up!
ईद के मौके पर जब सभी परिवारजन और दोस्त इकठ्ठा हों तो, आप मुर्ग कोफ्ते की बिरयानी उन्हें जरुर खिलाएं। आप इसे रायते के साथ सर्व कर सकती हैं।

कितने- 6 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 1 घंटा 30 मिनट
सामग्री-
- 800 ग्राम बोनलेस चिकन
- 2 चम्मच हरी मिर्च, कटी
- 8 प्याज, कटे हुए
- 3 चम्मच अदरक, कटी
- 4 चम्मच धनिया, कटी
- 6 अंडे
- 1 चम्मच जायफल पावडर
- 1चम्मच जावित्री पावडर
- 200 ग्राम मटन किडनी फैट
- नमक स्वाअनुसार
- 2 लीटर मटन का शोरबा
- 8 हरी इलायची
- 6 बडी इलायची
- 5 तेज पत्ते
- 3 दालचीनी
- 1 चम्मच जीरा
- 1 कप प्याज
- 3 चम्मच पुदीने की पत्तियां, कटी
- 10 हरी मिर्च
- 1 किलो दही
- 1/2 चम्मच केसर
- 2 चम्मच सौंफ
- 400 ग्राम बासमती, भिगोया हुआ
- 1 चम्मच घी
- 1 चम्मच क्रीम
- 1 1/2 कप दूध (250 ml)
विधि -
- एक पैन में चिकन पीस, कटी हरी मिर्च, प्याज, अदरक, अंडे, जायफल पावडर, जावित्री पावडर और किडनी फैट डाल कर पका लें।
- फिर चिकन को ठंडा कर के अच्छी तरह हाथों से मिक्स कर लें और उसमें थोड़ा नमक भी मिला लें।
- अब एक दूसरे पैन में मटन का शोरबा लें, उसमें साबुत मसाले, प्याज, पुदीने की पत्तियां, हरी मिर्च और नमक मिला कर धीमी आंच पर रखें।
- चिकन का जो मिश्रण आपने तैयार किया था, उससे छोटे छोटे बॉल्स बना लें और मनट के शोरबे में उन बॉल्स को डाल कर निकाल कर एक किनारे रख दें।
- अब जो बचा हुआ मटन का शोरबा है, उसमें दही, आधा केसर, सौंफ और नमक मिलाएं।
- आंच धीमी कर दें, फिर उसमें बासमती चावल डालें और कुछ देर के लिये पकाएं।
- फिर ऊप से घी, मलाई, दूध, पुदीने की पत्तियां, फ्राई की प्याज और बाकी के केसर मिलाएं।
- चावल को दम में पका कर चिकन बॉल्स के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: chicken recipe in hindi non veg recipe north indian dish चिकन रेसिपी नॉन वेज रेसिपी नॉर्थ इंडियन रेसिपी
English summary
Murgh Koftey Ki Biryani
Story first published: Tuesday, July 5, 2016, 15:11 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2016



Click it and Unblock the Notifications