Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नॉन वेज लवर्स के लिये मटन कटलेट
नॉन वेज लवर्स को अगर मटन खाने को मिल जाए तो समझिये कि उनका दिन बन गया। मटन से कई चीजे़ बनाई जाती हैं, हो सकता है कि आपने मटन कबाब खाया हो लेकिन क्या आपने कभी मटन कटलेट खाया है। यह बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक्स है जो कि शाम को चाय के साथ खाई जा सकती है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री-
मटन कीमा- 1/2 किलो
प्याज- 2
हरी मटर-
आलू- 1 कप
हरी मिर्च- 5
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब- 1 कप
नींबू रस- 2 चम्मच
अंडा- 1
तेल
नमक
विधि-
1. कुकर में बिना पानी के कीमा, प्याज, अदरक-लहसुन प्याज पेस्ट और गरम मसाला पाउडर डालें।
2. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें आधा बचा हुआ कटा प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज और हरी मिर्च डालें और मिनट भर के लिये फ्राई करें।
3. अब पैन में पकाया गया कीमा, उबला आलू, हरी मटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नींबू का रस और नमक डालें। इसे हल्की आंच पर 20 मिनट तक के लिये फ्राई करें।
3. अब इसे ठंडा होने दें और इसे बॉल का शेप दे कर हाथों से दबा दें। अब एक बडे़ कटोरे में अंडा फोड़ कर फेंट लें और तैयार कटलेट को उसमें डिप करें और फिर ब्रेड क्रम्ब से लपेट दें।
4. अब कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। आपका मटन कटलेट बिल्कुल तैयार है। इसे सॉस या चटनी के साथ गरमा-गरम परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
