Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संडे स्पेशल: मटन कोफ्ता
संडे का दिन हो या फिर कोई भी अवकाश, घर पर जरुर कुछ स्पेशल बनता है। यदि आप भी खाने के शौकीन हैं और आपको तथा आपके परिवार को नॉन वेज डिश अच्छी लगती है, तो मटन कोफ्ता बना डालिये। मटन कोफ्ता बनाने के लिये आपको दही की जरुरत पडे़गी जिससे इसका स्वाद और भी निखर जाएगा। तो आइये दोस्तों बनाते हैं यह स्वादिष्ट मटन कोफ्ता।
लोगों के लिये- 8
पकाने में समय- 1 घंटा 30 मिनट

सामग्री-
1/2 किलो मटन (मिसा हुआ)
1 अंडा
2 चम्मच चना (पिसा हुआ)
2 चम्मच हरी धनिया
1 चम्मच खसखस (पानी में भिगोई हुई)
15-20 लहसुन
1 1/2 इंच अदरक
4 प्याज
4 टमाटर
2 चम्मच हरी धनिया
1 चम्मच हल्दी
नमक- स्वादअनुसार
1 1/2 कप दही
1 कप तेल
पानी
2 काली इलायची
1 चम्मच काली मिर्च
6 लौंग
5 हरी इलायची
2 तेज पत्ता
1 इंच दालचीनी
विधि-
1. सबसे पहले अदरक, लहसुन और खसखस को पीस कर किनारे रख दीजिये। पैन में तेल गरम कीजिये और प्याज को फ्राई कीजिये, फिर उसमें हल्का सा पानी मिला दीजिये और फिर चलाइये।
2. एक दूसरा पैन लीजिये, उसमें सूखे मसाले, 1 कप पानी डालिये तथा 10 मिनट के लिये चलाइये, फिर किनारे रख दीजिये।
3. प्याज के मिश्रण में अदरक-लहसुन पेस्ट और खसखस वाला मिश्रण डालिये और फिर दुबारा 2-3 मिनट के लिये फ्राई कीजिये। उसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाइये और चलाइये।
4. इसके बाद पैन में कटे हुए टमाटर डालिये और भूनिये।
5. जितनी देर टमाटर गलता है, उतनी देर में आप अंडा, चना पाउडर, कटी हरी धनिया, नमक और पिसा हुआ मटन एक साथ मिला दीजिये।
6. अब अपनी हथेलियों पर तेल लगाइये और छोटे-छोटे कोफ्ता बॉल्स बनाइये। इन कोफ्ता बॉल्स को प्याज वाले मिश्रण में धीरे-धीरे डाल दीजिये।
7. अब पहले वाले पैन से पानी को छानिये और इसे कोफ्ते में मिलाइये और उबालिये। इस कोफ्ता ग्रेवी को 5 मिनट के लिये पकाइये और फिर दही डाल कर हल्की आंच पर 45 मिनट के लिये पकाइये और गैस बंद कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
