Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नरगिसी कोफ्ता
स्वाद में बेहतरीन यह नरगिसी कोफ्ता अंडे और चिकन कीमा से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिये दो स्टेप लेने पड़ते हैं, पहला तो यह कि पहले चिकन को पीस कर उसको मसालों के साथ मिला कर कीमा तैयार करना होता है और दूसरा यह कि बाद में इसमें उबला समूख अंडा भरा जाता है। यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है और अगर घर पर पार्टी हो गई है तो आप इसे बना सकती हैं। आइये बनाते हैं नरगिसी कोफ्ता रेसीपी।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
कोफ्ते के लिये
चिकन- 250 ग्राम पिसा हुआ
बेसन- 2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
उबला अंडा- 4
कार्नफ्लोर- 1 चम्मच
तेल- 1 कप
ग्रेवी के लिये
प्याज- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
पुदीने की पत्ती- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
बदाम पेस्ट- 1 चम्मच
टमैटो प्यूरी- 2 चम्मच
दही- 2 चम्मच
कस्तूरी मेथी- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
दालचीनी- 1
हरी इलायची- 3
चीनी- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 1 कप
तेल- 2 कप
विधि-
- एक बरतन में चिकन, नमक, हल्दी पाउडर, बेसन, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और कार्नफ्लोर मिक्स कर लें। इसे आटे की तरह हाथों से सान लें।
- अब आटे को 4 भागों में बांट दें, अंडे को कोट करने के लिये आपको एक कीमा बॉल की आवश्यकता पडे़गी।
- अब अपनी हथेलियों को गीला करें, जिससे कीमा चिपके नहीं। अब कीमा बॉल को अपनी हथेलियों पर रखें और उंगलियों से उसे पतला दबाएं।
- अब उबले अंडे को उस कीमा के बीच में रखें और साइड से लपेट दें, अंडा पूरा ढंक जाना चाहिये।
- अब कढाई में तेल गरम करें और इन कोफ्तों को एक के बाद एक तल दें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें तेल पत्ता, दालचीनी, इलायची डाल कर भूने।
- अब कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें और फिर अदरक लहसुन पेस्ट डालें।
- इसे फ्रई करने के बाद धीरे धीरे कर के सारे मसाले डालें और पकाएं।
- फिर पुदीना पत्ती, चीनी, दही, टमैटो प्यूरी और बादाम पेस्ट डाल कर पकाएं।
- फिर उसमें कस्तूरी मेथी और नमक डालें और बाद में पानी डाल कर उबालें।
- फिर कोफ्ते डालें और पैन को 10 मिनट ढंकने के बाद गैस बंद करें।
- इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications

