Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जैपनीज़ राइस ऑमलेट (Omurice)
Beauty
oi-Staff
ऑमलेट के अंदर अगर फ्राइड राइस रख कर कवर कर दिया जाए तो उसे जैपनीज़ राइस ऑमलेट (Omurice) कहते हैं। राइस को फ्राई करते वक्त आप इसमें अपने मन अनुसार चिकन या मीट के पीस मिक्स कर सकती हैं।
कई बार तो लोग इस ऑमलेट में राइस की जगह पर नूडल्स भी डालते हैं। यह बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी काफी भाएगा। आप इस ऑमनेट को ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर कभी भी बना सकती हैं।
अगर आप वही बोरिंग सिंपल सा ऑमलेट खा कर बोर हो चुकी हैं तो आज ही ट्राई करें जैपनीज़ राइस ऑमलेट (Omurice)। आइये जानते हैं इसकी आसान सी विधि।
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 1 कप ब्राउन या वाइट राइस
- 2 चिकन क्यूब्स
- 2 चम्मच टमैटो कैचप
- 1 स्लाइस चीज़
- 2 अंडे
- नमक और काली मिर्च- स्वादअनुसार
- 1 चम्मच कटी हरी धनिया
विधि -
- सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें।
- फिर उसमें पका हुआ चावल, 2 चम्मच कैचप, चिकन क्यूब्स और चीज डालें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि सभी सामग्रियां मिक्स ना हो जाएं।
- फिर इसे निकाल कर किसी अलग प्लेट में रख दें।
- अब एक बडे़ कटोरे में अंडे, नमक और काली मिर्च डाल कर फेंट लें।
- अब फिर से एक नॉन स्टिक पैन गरम करें, उसमें तेल डालें।
- फिर उसमें फेंटा हुआ अंडा पैन में डाल कर फैलाएं और पकाएं।
- उसके बाद ऑमलेट के बीच में फ्राई किया चावल रखें।
- पैन के किनारे से ऑमलेट को मोड़ते हुए बीच में रखे राइस को बंद करें।
- फिर एक सर्विंग प्लेट में पैन को पलट कर यह राइस ऑमलेट निकालें।
- यह देखने में ऐसा लगेगा कि मानों ऑमलेट की परत ने चावल को ढंक रखा हो।
- आपका जैपनीज़ ऑमलेट तैयार है।
- ऊपर से कैचप डाल कर सजाएं और स्पून के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: omelette recipe egg recipe non veg recipe breakfast recipe आमलेट रेसिपी ब्रेकफास्ट नाश्ता नॉन वेज डिश अंडे
English summary



Click it and Unblock the Notifications