Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
टेस्टी पंजाबी चना कोफ्ता
Non Veg
oi-Staff
पंजाबी चना कोफ्ता का नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे कि यह डिश पंजाब की ही होगी। पंजाबी चना कोफ्ता एक नॉन वेज डिश है जिसमें कोफ्ते मटन से तैयार किये जाते हैं। यह टेस्टी चना कोफ्ता काफी टेस्टी होता है जो कि हर किसी को काफी पसंद आएगा।
READ: अमृतसरी मुर्ग मखनी
यह पंजाबी चना कोफ्ता आप रोटी, नान या फिर राइस आइटम के साथ सर्व कर सकती हैं। इसमें ढेर सारे मसाले मिले हुए हैं जिससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। अब आइये जानते हैं कि कैसे बनाया जाता है पंजाबी चना कोफ्ता।

तैयारी में समय- 180 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
चना मसाले की सामग्री-
- सफेद काबुली चना- 250 ग्राम (पानी में 6-8 घंटों के लिये भिगोए हुए)
- बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
- तेल- 1/2 कप
- प्याज- 1/2 मध्यम
- अदरक और लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- अजवाइन- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 4
- मक्के का आटा - 1 और 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1 और 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
कोफ्ते की सामग्री-
- मटन- 250 ग्राम
- प्याज- 1 मध्यम
- हरी मिर्च- 4
- कोफ्ता मसाला - 1 चम्मच
- नमक- 1/4 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
- तेल- 4 चम्मच
कोफ्ते बनाने की विधि -
- सभी सामग्रियों को मिक्सी में डाल कर ब्लेंड कर लें। फिर इसके 8-10 गोल कोफ्ते तैयार कर लें।
- अब मीट बॉल्स को गरम तेल की कढाई में तल कर निकाल लें।
चना मसाला की विधि -
- भिगोए चनों को साफ पानी से धो लें।
- उसके बाद जब भी कोफ्ते बनाएं तब इन्हें कुकर में 3-4 सीटी आने तक पका लें। एक बार हो जाने के बाद इसे किनारे रख दें।
- एक गहरे पैन में तेल गरम कर के उसमें प्याज को हल्का ब्राउन करें।
- फिर इसमें अदरक लहसुन पेस्ट, मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, जीरा, नमक, अजवाइन और हरी मिर्च डाल कर पका लें।
- 5 मिनट के बाद इसमें पानी का छींटा मारें जिससे मसाला जले नहीं।
- अब इसमें उबले हुए चने मिक्स करें।
- अब एक कप में आधा कप पानी डाल कर उसमें कार्न स्टार्च पावडर मिक्स कर के उसे चने के साथ मिक्स करें।
- इसे पांच मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- अब इसमें पके हुए कोफ्ते डालें।
- ऊपर से गरम मसाला और काली मिर्च पावडर डालें और गरम गरम रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: punjabi dish chicken recipe non veg recipe north indian dish पंजाबी डिश नॉन वेज रेसिपी चिकन रेसिपी नार्थ इंडियन डिश
English summary
PUNJABI CHANA KOFTA
Story first published: Thursday, October 22, 2015, 13:37 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2015



Click it and Unblock the Notifications