Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
डिनर में जरुर बनाएं स्पाइसी एग फ्राइड राइस
यहां पर हम एक बेसिक तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। इस एग फ्राइड राइस में आप अपनी इच्छा अनुसार सब्जियां भी डाल सकते हैं।
Non Veg
oi-Staff
सर्दियों के मौसम में अगर डिनर में गरमा गरम एग फ्राइड राइस खाने को मिले तो मजा ही आ जाए। वैसे तो आप कई चीजों से फ्राइड राइस बना सकते हैं लेकिन जो बात एग फ्राइड राइस में होता है वह और किसी चीज़ में नहीं।
यह भी पढ़ें- चाइनीज फ्राइड राइस विध सोया सॉस
यहां पर हम एक बेसिक तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। इस एग फ्राइड राइस में आप अपनी इच्छा अनुसार सब्जियां भी डाल सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि -

कितने- 1
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 1 अंडा, फेंटा हुआ
- 1 से 1.5 चम्मच जैतून तेल
- 1/2 कप लंबे दाले वाले चावल
- 1 छोटा प्याज
- मुठ्ठी भर पत्तागोभी
- 2 लहसुन
- मुठ्ठीभर शिमला मिर्च
- 2 से 3 शेजवान मिर्च
- 3/4 से 1 चम्मच लाल मिर्च पेस्ट या पावडर
- नमक- जरुरत अनुसार
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 3/4 चम्मच सिरका
- 1/2 चम्मच शक्कर
- मिर्च-जरुरत अनुसार
- 1 से 2 चम्मच मिर्च
बनाने की विधि -
- सबसे पहले चावल को पानी में 20 मिनट के लिये भिगो कर रख दें। फिर इसे पका लें और प्लेट पर निकाल कर फैला दें, जिससे वह गीला ना रहे।
- अब एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें लहसुन डालें।
- जब यह हो जाए तब इसमें स्लाइस की हुई प्याज, सेजवान पेपर डालें।
- अब इसमें लाल मिर्च पावडर या पेस्ट डाल कर ऊपर से 1 चम्मच पानी डालें।
- उसके बाद पैन में सोया सॉस, वेनिगर और शक्कर मिलाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक घोल सॉस जैसा ना बन जाए।
- जब तेल अलग होने लगे, तब उसमें स्प्रिंग अनियन का सफेद हिस्सा, शिमला मिर्च और पत्तागोभी मिक्स करें।
- इसे 2 से 3 मिनट पकाएं। जब सब्जियां हल्की पक जाएं, तब उसमें फेंटा हुआ अंडा डालें और चलाएं।
- उसके बाद इसमें चावल, मिर्च पावडर और स्प्रिंग अनियन मिलाएं।
- सभी चीजों को मिक्स करें और 2 मिनट तक फ्राई करें।
- उसके बाद इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Spicy Egg Fried Rice
Story first published: Tuesday, January 17, 2017, 13:20 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2017



Click it and Unblock the Notifications
