Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
इस तरह घर में तैयार करें ढाबा स्टाइल टमाटर प्याज ग्रेवी, हर कोई करेगा खाने की तारीफ

अक्सर हम रेस्टोरेंट और ढाबा स्टाइल सब्जी खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर घर में ऐसे सब्जी खाने का मन हो ते बनाने से पहले कई बार सोच में पड़ जाते हैं। लेकिन इन खानों का असली स्वाद इसकी ग्रेवी में होता है। आप घर में भी इस ग्रेवी को आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस ग्रेवी बेस को अपने बटर पनीर मसाला, या यहां तक कि एक अंडे की करी में इस्तेमाल करें या बस कुछ तले हुए पनीर के टुकड़े और मुट्ठी भर हरे मटर को उबलते हुए ग्रेवी बेस पर टॉस करें और एक ग्रेवी पेस्ट तैयार करें। अगर आपको नॉन-वेज पसंद हैं, तो आप चिकन, मटन, मछली या अपनी पसंद के किसी भी मीट को शामिल कर सकते हैं। अब हम आपको छोले और रेस्टोरेंट स्टाइल दम आलू बनाने की तरीका आपको बताने जा रहे हैं। जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। कढ़ाई राजमा या कोई अन्य ग्रेवी जिसमें स्वाद बढ़ाने वाले स्वाद की जरूरत होती है।
प्याज और टमाटर से तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल इंडियन रेड ग्रेवी
बनाने के लिए सामग्री
प्याज - 4 बड़े
टमाटर - 2 बड़े कटे हुए
ताजी टमाटर प्यूरी - 1 कप
तेल - 3 बड़े चम्मच
जीरा - आधा छोटा चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
नमक स्वादअनुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच
लाल चावल
कांडा पोहा
कैसे बनाएं ग्रेवी
इंडियन स्टाइल ग्रेवी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल डालें। इसके बाद इसमें जीरा छिड़कें। जब इसका रंग हल्का हो जाए तो इसमें प्याज के टुकड़े डालें और ब्राउन होने तक अच्छे से भूनें। मिश्रण में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और भून लें। कड़ाही में सामग्री के साथ हल्दी का एक पानी का छींटा डालें, और टमाटर को अच्छे से पकाएं साथ में ताज़ी टमाटर की प्यूरी और नमक भी पेस्ट में डाल दें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर मिलायें और साइड से तेल छूटने तक अच्छे से भून लें। आप चाहे तो इसे फ्रोजन स्टोर करके भी रख सकते हैं। ये ग्रेवी आराम से 3 से 4 दिन तक भी स्टोर करके रख सकते हैं। आप चाहे तो इसे अपनी पसंद की सब्जियों या नॉन-वेज आइटम के साथ भी यूज कर सकते हैं। इस ग्रेवी से आप छोले, पनीर, आलू की सब्जी भी बना सकते हैं जो आपके खाने का स्वाद दोगुना और बढ़ा देगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
