Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
राजस्थानी डिश लाल मांस का मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया में चला जादू, आप भी जानें रेसिपी
लोकप्रिय रियलिटी कुकरी शो मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के लेटेस्ट सीजन को इस बार बेहद ही पसंद किया जा रहा है। हाल ही में इस सीजन की शुरूआत हुई और शो के पहले एपिसोड में प्रतियोगी को दुनिया भर की बेहतरीन डिशेज को तैयार करते हुए दिखाया गया है। इसी क्रम में सेलिब्रिटी शेफ सारा टॉड, ने एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन तैयार करने का विकल्प चुना। बता दें कि सारा इस सीजन के 24 प्रतियोगियों में से हैं और उन्होंने राजस्थान की अपनी यात्रा के दौरान कई पारंपरिक व्यंजनों को ना सिर्फ चखा, बल्कि उसे बनाया भी था। अपनी इसी राजस्थानी ट्रिप से इंस्पायर्ड होकर उन्होंने लोकप्रिय लैम्ब करी डिश, लाल मास को फिर से बनाया और इसे मस्टर्ड सीड्स के अचार और बाजरे की रोटी के साथ परोसा।

इस डिश के बेहतरीन फ्लेवर ने जजेस को बहुत ही इंप्रेस किया और सारा ने बाद में अपने सोशल मीडिया पेज पर एपिसोड की एक क्लिपिंग भी पोस्ट की।
यह प्रामाणिक राजस्थानी डिश, लाल मास बेहद ही सिंपल इंग्रीडिएंट्स की मदद से तैयार की जाती है, लेकिन इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। जबकि आप भारतीय करी पकवान बनाने के लिए कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है, वहीं लाल मास रेसिपी में मूल रूप से लाल मिर्च, नमक, घी, दही (वैकल्पिक) और लैम्ब मीट को शामिल किया जाता है।
अगर आप भी इस ऑथेटिंक राजस्थानी डिश को अपने घर पर तैयार करना चाहते हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ इसकी रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
सामग्री
• 1 इंच के टुकड़ों में कटा हुआ मटन - 750 ग्राम
• कश्मीरी लाल मिर्च भीगी हुई - 6-8
• दही - आधा कप
• जीरा पाउडर - 2 चम्मच
• धनिया पाउडर - 2 चम्मच
• हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटा चम्मच
• अदरक-लहसुन का पेस्ट - 6 बड़े चम्मच
• काली इलायची - 2
• हरी इलायची - 3-4
• दालचीनी - 1 इंच की स्टिक
• लौंग - 3-4
• तेज पत्ता - 1
• प्याज बारीक कटा हुआ - 4 मध्यम
• गरम मसाला पाउडर - आधा छोटा चम्मच
• नमक स्वाद अनुसार
• धनिया की टहनी सजाने के लिए
• नींबू के टुकड़े सजाने के लिए
• चारकोल - 2-3 टुकड़े
बनाने की विधि-
• सबसे पहले भीगी हुई लाल मिर्च को ब्लेंडर से बारीक पीस लें।
• अब एक बड़े बाउल में दही, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट और लाल मिर्च पेस्ट डालें।
• साथ ही इसमें मटन डालकर उसे अच्छी तरह मैरीनेट करें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
• अब, प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और उसमें बड़ी इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, लौंग और तेज पत्ता डालकर महक आने तक भूनें।
• साथ ही इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
• अब कुकिंग डिश में मैरीनेट किया हुआ मटन डालें और तेज आंच पर दो से चार मिनट तक भूनें
• साथ ही इसमें स्वादानुसार नमक और पर्याप्त पानी डालें।
• कुकर का ढक्कन लगाकर सात से आठ सीटी आने तक पकाएं।
• एक बार हो जाने के बाद, कुकर को आंच से हटा दें और ढक्कन खोलने से पहले प्रेशर निकलने का इंतजार करें।
• अब, चारकोल जलाएं और इसे एक छोटे धातु के कटोरी में रखें।
• अब इस कटोरी को कुकर के बीच में रखें।
• चारकोल में दो-तीन लौंग डालें और ढक्कन को जल्दी से ढकने से पहले उस पर घी की कुछ बूंदें डालें ताकि डिश खुशबू को सोख ले।
• करी को सर्विंग बाउल में निकाल लें और हरे धनिये व नींबू के टुकड़े से सजाएं।
• अपनी लाल मास करी का आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications