Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Mango Chutney Recipe: कच्चे आम की चटनी बनाने की सबसे आसान विधि, जो पेट को देगी ठंडक
Mango Chutney Recipe: गर्मियों की दोपहर हो और थाली में दाल-चावल के साथ खट्टी-चटपटी कच्चे आम की चटनी न हो, तो स्वाद कुछ अधूरा सा लगता है। ये चटनी खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही है साथ में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से भी बचाती है। यह चटनी न केवल आपके शरीर को प्राकृतिक ठंडक पहुंचाती है बल्कि अपनी तीखी और खट्टी महक से मंद पड़ चुकी भूख को भी तुरंत जगा देती है। अक्सर हम वही रोज का सादा खाना खाकर बोर हो जाते हैं, लेकिन यकीन मानिए, आम की यह देसी चटनी सबसे साधारण खाने को भी स्पेशल बनाने का दम रखती है। इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब जो आपको सीधे बचपन की यादों और दादी-नानी के हाथों के स्वाद की सैर करा देगा। nuttyovernutritionn नाम के इंस्टाग्राम पेज पर दादी-नानी के स्टाइल में कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि और उसे खाने के फायदों के बारे में बताया गया है। आइए आप भी जल्दी से रेसिपी और गुण जान लें।

कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामान (Ingredients List)
कच्चे आम (कैरी): 2 मध्यम आकार के (छीलकर कटे हुए)
ताजा पुदीना: 1 कप (पत्तियां)
हरा धनिया: ½ कप (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च: 3-4 (स्वादानुसार कम या ज्यादा)
लहसुन: 4-5 कलियां (वैकल्पिक)
जीरा: 1 छोटा चम्मच
काला नमक: ½ छोटा चम्मच (बेहतरीन स्वाद के लिए)
सादा नमक: स्वादानुसार
चीनी या गुड़: 1 छोटा चम्मच (खटास को बैलेंस करने के लिए)
पानी: 2-3 चम्मच (पीसने के लिए)
कच्चे आम की चटनी बनाने का तरीका स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
स्टेप 1: आम की तैयारी
सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें। अब इनका छिलका उतारकर
गुठली अलग कर दें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2: पुदीना और धनिया साफ करें
पुदीने और धनिये की पत्तियों को साफ पानी से 2-3 बार धो लें ताकि
धूल-मिट्टी पूरी तरह निकल जाए।
स्टेप 3: मिक्सर में डालें
एक ब्लेंडर या मिक्सर जार लें। इसमें कटे हुए आम, पुदीना, हरा धनिया,
हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और जीरा डालें।
स्टेप 4: मसाले जोड़ें
अब इसमें काला नमक, सादा नमक और एक छोटा चम्मच चीनी (या गुड़) डालें।
चीनी डालने से चटनी का रंग हरा बना रहता है और स्वाद में तीखापन और
खटास का संतुलन बना रहता है।
स्टेप 5: पीस लें
इसमें 2 चम्मच पानी डालें और ढक्कन बंद करके इसे दरदरा या बारीक (जैसा
आपको पसंद हो) पीस लें। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा न डालें वरना चटनी
बहुत पतली हो जाएगी।
स्टेप 6: तड़का (Optional)
अगर आप इस चटनी को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो एक छोटे पैन में
थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें राई और सूखी लाल मिर्च डालकर चटनी के ऊपर
तड़का लगाएं।
कच्चे आम की चटनी को और भी स्वादिष्ट बनाने के सीक्रेट टिप्स
टिप 1: चटनी को पीसते समय बर्फ के एक-दो टुकड़े डाल दें, इससे चटनी का रंग एकदम गहरा हरा बना रहेगा और यह काली नहीं पड़ेगी।
टिप 2: यदि आप लहसुन नहीं खाते, तो उसकी जगह आधा इंच अदरक का टुकड़ा डाल सकते हैं, यह स्वाद और पाचन दोनों के लिए अच्छा है।
टिप 3: इस चटनी को कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें, यह 4-5 दिनों तक एकदम फ्रेश रहती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
