Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
लू और गर्मी से बचने के लिए पीएं वरियाली शर्बत, रुजुता दिवेकर ने शेयर की रेसिपी
Recipes
oi-Seema Rawat
Posted By: Seema Rawat
गर्मियों में लू या गर्मी से बचने के लिए हम कई नुस्खे अजमाते हैं। गर्मियों में पेट की दिक्कतें न हो इसलिए पेट का शांत रखने के लिए हम कई तरह के ठंडे पेय और खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। फिटनेस ट्रेनर रुजुता दिवेकर ऐसी ही एक कमाल की रेसिपी लेकर आई हैं। वरियाली शरबत गुजरात की फेमस ड्रिंक है जिसे सौंफ और चीनी के साथ बनाया जाता है।
इस शर्बत को पीने से रुजुता के अनुसार एसिडिटी, ब्लोटिंग यानी पेट फूलना और कब्ज के लिए अच्छा है। वरियाली शरबत तुरंत ताजगी देने के लिए जाना जाता है। पाचन संबंधी दिक्कतों में यह असरदार है। इसे पीने से अच्छी नींद भी आती है।

वरियाली शरबत की रेसिपी
- वरियाली शरबत बनाने के लिए एक दिन के लिए सौंफ को भिगो कर रखें। आप चाहें तो बड़ी सौंफ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- अगले दिन तक जब सौंफ अच्छी तरह भीग जाए तो इन भीगे हुए सौंफ के दानों को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसमें खड़ी शक्कर मिलाएं और अच्छे से ग्राइंड कर लें। इसे खांसी और जुकाम के लिए खासकर इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में बीमार पड़ने पर इसका इस्तेमाल होता है।
- जब आप सौंफ और खड़ी शक्कर को ग्राइंड करेंगे तो उसमें से पानी निकलने लगेगा। आप इसे सिलबट्टे पर भी पीस सकते हैं।
- अब छननी से गिलास में इसे छानें और हाथ से मसलते हुए सौंफ का सारा रस गिलास में निचोड़ लें।
- अब जितना रस निकला है उसमें पानी मिलाकर उसे और पतला कर लें।
- तैयार है आपका वरियाली शरबत। इसे पीकर आपको तुरंत ताजगी महसूस होगी।
Comments
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.
English summary
Rujuta Diwekar Shares Variyali Sharbat Recipe, in Summer season You Should drink in hindi
[ of 5 - Users]



Click it and Unblock the Notifications
