Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
दिवाली पर मजे से बनाएं बेसन खोया बर्फी
Sweets
oi-Staff
दिवाली का त्योहार खुशियां ले कर आता है, जिसमें मिठायों को भूले नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर अगर आप भी इंटरनेट पर दिवाली पर मिठाई बनाने की रेसिपी ढूंढने में लगी हुई हैं तो, हम आपकी उल्झन को कम कर देते हैं। आज हम आपको दिवाली पर बनाने के लिये बेसन खोया बर्फी की सरल विधि सिखाएंगे।
READ: दीवाली पर बनाना न भूलें ये स्वादिष्ट व्यंजन
बेसन खोया बर्फी बनाने में काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। घर पर आए महमानों को अगर आप यह बेसन खोया बर्फी खिलाएंगी तो वह आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह सकेगें। आइये पढ़ते हैं इसकी रेसिपी -

कितने- 12- 15 पीस
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 1 कप बेसन
- 1/2 कप मावा खोया
- 1/2 कप कंडेन्स मिल्क
- 1/4 कप पावडर शुगर
- 1 चम्मच कटे काजू
- 2 चम्मच घी
- 1 चम्मच इलायची पावडर
विधि -
- एक कढाई में घी गरम करें, फिर उसमें काजू के कटे टुकडे़ डाल कर गोल्डन ब्राउन करें और फिर किनारे किसी प्लेट पर निकाल कर रख लें।
- अब उसी कढाई में बेसन डाल कर हल्का भूरा होने तक भून लें।
- जब बेसन से घी अलग होने लगे और बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे तब, बेसन को आंच से उबार कर ठंडा होने के लिये रख दें।
- जब तक बेसन ठंडा हो रहा है, तब तक आप कढाई में खोए को डाल कर 2-3 मिनट तक गरम कर लें, जिससे वह थोड़ा ढीला हो जाए।
- उसके बाद इसमें कंडेंस मिल्क और पावडर शुगर मिक्स करें।
- अब इसमें इलायची पावडर, भुने हुए काजू के टुकडे़ और बेसन तथा खोया मिक्स करें।
- अब कढाई को धीमी आंच पर चढाएं और उसमें बेसन और खोए के मिश्रण को डाल कर लगातार चलाती रहें।
- जब ये मिश्रण कढाई से चिपकना बंद हो जाए तब इसे निकाल कर एक घी लगी थाली में डाल कर फैला दें।
- मिश्रण सूखने के बाद इसे चाकू से मन पसंद शेप में काटें।
- आप चाहें तो बर्फी को 30 मिनट या 1 घंटे के लिये फ्रिज में भी रख सकती हैं।
Comments
English summary
Besan Khoya Burfi Recipe
Story first published: Wednesday, October 28, 2015, 13:00 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications
