Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
टेस्टी चूरमा लड्डू: राजस्थानी स्पेशल
चूरमा लड्डू बनाने के लिये घी और गुड का प्रयोग किया जाता है। यह एक प्रकार का राजस्थानी लड्डू है जो कि त्योहारों में बनाया जाता है। चूरमा लड्डू में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, लेकिन तीज-त्योहार पर एक लड्डू तो खाया ही जा सकता है। इसी के साथ ही गणेश चतुर्थी भी नजदीक आ रही है, तो ऐसे में गणेश जी का फेवरेट लड्डू ना बने ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो चलिये बनाते हैं, चूरमा लड्डू।
लोगों के लिये- 8-10
पकाने में समय- 35 मिनट
सामग्री-
साबुत गेहूं का आटा- 3 कप
तिल के बीज- 4-5 चम्मच
नारियल- 1 कप (घिसा हुआ)
गुड- कप
घी- 8-9 चम्मच

विधि-
1. गेहूं के आटे को एक बडे कटोरे में लीजिये, थोड़ा सा पानी डाल कर आटा तैयार कीजिये और उसमें से छोटे-छोटे टुकड़े काट लीजिये।
2. अब फ्राइंग पैन में 2 चम्मच घी डालिये और कटे हुए छोटे टुकड़ों को फ्राई कीजिये, जब तक भूरा ना हो जाए। अब इसे ठंडा होने दीजिये, फिर मिक्सर में डाल कर बारीक पाउडर बना लीजिये और एक किनारे रख दीजिये।
3. अब उसी पैन में 1 चम्मच घी डालिये, उसमें तिल का बीज और नारिल डाल कर 4 मिनट तक के लिये हल्की आंच पर फ्राई कीजिये और गैस बंद कर दीजिये और अलग रख दीजिये।
4. अब पैन में और घी डालिये और फिर उसमें गुण डाल कर 3 मिनट तक के लिये हल्की आंच पर पकाइये। फिर 4 चम्मच पानी डालिये और उसे पिघलने दीजिये।
5. अब मिक्सर में पिसे हुए आटे को, तिल के बीज और नारियल को मिक्स कर के पैन में 4 मिनट तक हल्की आंच पर भूनिये और फिर गैस बंद कर दीजिये।
6. अब अपनी हथेलियों पर घी लगाइये और आटा ले कर उसकी गोलियां तैयार कीजिये। ऐसा कर के कई लड्डू बना डालिये और फिर आपका चूरमा लड्डू तैयार हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
