Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बड़ी ही टेस्टी होती है दलिया की बर्फी
Sweets
oi-Staff
दलिया एक बहुत ही पौष्टिक आहार है जो हर किसी को खाना चाहिये। गेंहू की दिलया में ढेर सारा प्रोटीन और फाइबर होता है जो पेट के लिये काफी अच्छा होता है। अगर आप मोटापा कम करने के चक्कर में हैं तो आपके लिये दलिया से बनी बर्फी काफी हेल्दी रहेगी।
दलिया की बर्फी किसी भी मौके पर बनाई जा सकती है। आप इसे बना कर किसी एयरटाइट कंटेनर में भर कर फ्रिज में रख कर आराम से 10 दिनों तक खा भी सकते हैं। आइये देखते हैं दलिया की बर्फी बनाने की आसान विधि-

सामग्री-
- गेहूं दलिया - 100 ग्राम (1/2 कप)
- दूध - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
- घी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मावा - 200 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 200 ग्राम (1 कप) पाउडर
- काजू - 15 से 20 (कटे हुए)
- चिरौंजी - 1 बड़ा चम्मच
- इलायची - 6 से 7
- पिस्ता - 10 से 12 (बारीक कटा हुआ)
विधि -
- सबसे पहले दलिया को एक प्लेट में निकाल कर साफ कर लें।
- फिर एक पैन या कढाई में 2 चम्मच घी गरम करें, फिर उसमें सूखा दलिया डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- जब यह भूरा हो जाए तब इसमें उबला दूध डाल कर पकाएं।
- आप चाहें तो इसे कुकर में भी एक सीटी आने तक पका सकती हैं।
- अब एक पैन में 1 चम्मच घी डाल कर उसमें पका हुआ दलिया डाल कर 1 चम्मच और घी डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं।
- मावे को किसी अलग बरतन में हल्का गुलाबी होने तक पकाएं।
- फिर मावे में शक्कर डाल कर इसे पिघलने तक पकाएं।
- अब इसमें फ्राई की हुई दलिया, कटे हुए काजू और चिरौंजी मिलाएं।
- इसे 2-3 मिनट तक अच्छी तहर से पकाएं।
- फिर गैस बंद कर दें और इसमें इलायची पावडर डालें।
- अब एक ट्रे में घी लगाएं और उस पर दलिया का मिश्रण फैलाएं।
- ऊपर से कटे हुए पिस्ते छिड़के और किसी बडे़ चमचे से इसे सेट करें।
- एक घंटे में बर्फी जम जाएगी और फिर आप इसे काट कर सर्व कर सकती हैं।
- बर्फी को अगर एयर टाइट कंटेनर में भर कर रखा जाए तो यह आराम से 10 दिनों तक चल सकती है।
Comments
English summary
Dalia Burfi Recipe – Broken Wheat Burfi Recipe
Story first published: Wednesday, August 3, 2016, 12:28 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2016



Click it and Unblock the Notifications
