Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
गणपति के लिये ऐसे बनाइये बादाम लड्डू
Sweets
oi-Staff
गणेश चतुर्थी के दिन लोग भगवान को खुश करने की खास तैयारियां करते हैं। भगवान की साज-सज्जा का तो खास ख्याल रखते ही हैं और साथ में व्यंजनों और मिठाइयों पर भी ध्यान देते हैं। इस दिन भगवान गणेश को हलवा, खीर, मोदक और लड्डू चढ़ाते हैं। अगर आपने कोई खास तैयारी नहीं की है तो परेशान न हों और गणपति बप्पा को खुश करने के लिये उनके मन पसंद बादाम लड्डू बनाएं। बादाम के लड्डू बनाने बहुत ही आसान हैं और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। बादाम के लड्डू हर किसी को पसंद आएंगे भले वे बच्चे हों या फिर बूढे़। तो फिर देर किस बात की आइये बनाते हैं बादाम के स्वादिष्ट लड्डू।
आइये जानते हैं बादाम लड्डू कि विधि-

सामग्री-
200 ग्राम बादाम
50 ग्राम चीनी
4 हरी इलायची पाउडर
100 ग्राम घी
थोड़े से कटे हुए बादाम
विधि-
- सबसे पहले बादाम को पानी में 5 मिनट के लिये उबाल लें, उसके छिलके को छील कर उसे कूंच लें।
- कढाई में घी गरम करें, उसमें कूंचे गए बादामों को डाल कर 6 से 7 मिनट तक भून लें।
- उसके बाद उसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें और ठंडा होने के लिये किनारे रखें।
- लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है।
- इससे बादाम के लड्डू तैयार कीजिये और उसे कटे हुए बादामों से सजा कर भगवान को चढाइये
Comments
English summary
Delicious Badam Ladoo For Ganesha Chaturthi
Story first published: Monday, September 9, 2013, 13:05 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2013



Click it and Unblock the Notifications
