Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गोपालकला: स्वीट डिश
जन्माष्टमी के दिन अगर कुछ मीठा ना बनाया गया तो मानो सब बेकार। इसलिये आज हम आपको गोपालकला बनाना सिखाएंगे जो कि भगवान की पूजा के बाद प्रसाद में भी दिया जा सकता है और एक स्वीट डिश के तौर पर भी खाया जा सकता है। गोपालकला में चूडा़ और नारियल की विशेश भूमिका होती है और साथ ही यह बनाने में भी बहुत आसान होता है। तो चलिये बनाते हैं यह स्वीट डिश, गोपालकला।

कितने लोगो के लिये- 6
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
नारियल- 2 कप घिसा हुआ
चुडा़- 1 कप
चीनी- 3 चम्मच
दही- 1 कप
खीरा- 1 चॉप किया हुआ
अदरक- 1 इंच
हरी मिर्च- 4 कटी हुई
जीरा- 1 चम्मच
घी- 1 चम्मच
नमक- 1 चुटकी
विधि-
सबसे पहले चूडे़ को साफ कर के थोडी़ देर के लिये पानी में भिगो दीजिये, जिससे वह फूल जाए। अब चूडे़ को पानी से निकाल कर एक बडे़ से बतरन में रख दीजिये। फिर उसमें दही, चीनी और घिसा हुआ नारियल मिलाइये। फिर उसमें बारीक कटा हुआ खीरा मिलाइये और नमक भी। अब एक पैन लीजिये और उसमें घी गरम कीजिये। जब घी अच्छी तरह से गरम हो जाए तब उसमें जीरा डालिये और तब उसमें घिसा हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च। इन्हें दो मिनट तक अच्छे से भून लीजिये। अब आपका तड़का तैयार हो चुका है। इस तड़के को गोपालकला के ऊपर उडे़ल दीजिये और ऊपर से थोडा़ और घी डाल दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
