Latest Updates
-
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट
दीवाली पर बनाइये काजू की बर्फी
दीवाली आने वाली है और मार्केट में मिठाइयों की भींड लगी हुई है। पर मिठाइयां इतनी महंगी और मिलावट वाली है कि इन्हें खरीदने का मन नहीं करता। अगर आप सोंचते हैं कि घर पर ही मिठाई बना ली जाए तो आपका सोंचना बहुत सही है। इसलिये हम आपको बताएंगे कि काजू की बर्फी किस विधि से बनाई जाती है।
दीवाली पर काजू की बर्फी बना कर आप महमानों से तारीफें बटोर सकते हैं। काजू का पेस्ट बनाना आसान है और आप इससे किसी भी प्रकार की बर्फी बना सकते हैं। पर आपको चाशनी बनाने पर थोड़ा ध्यान देना होगा क्यूंकि अगर चाशनी गाढी हो जाएगी तो आपकी बर्फी कठोर बनेगी। अगर चाशनी पतली होगी तो बर्फी का मिश्रण बंधेगा नहीं। चाशनी केवल एक तार की होनी चाहिये। तो चलिये शुरु करते हैं काजू की बर्फी बनाने कि विधि-

सामग्री-
काजू - 1 कप
कार्नफ्लोर- 1 चम्मच
चीनी- 1/2 कप
पानी- 1/4 कप
घी
सिल्वर फ्वॉइल
विधि-
- काजू और कार्नफ्लोर को ब्लेंडर में बारीक पाउडर बनाने के लिये पीस लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में चीनी और पानी गरम करें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह चाशनी ना बन जाए।
- पैन में काजू का बनाया गया पाउडर डालिये।
- इसे हल्की आंच पर 5 मिनट तक पकाएं लेकिन ओवरकुक ना करें।
- फिर इस मिश्रण को पैन में निकाल कर और इसे तब तक मसलें जब तक कि यह मुलायम ना हो जाए।
- एक प्लेट ले कर उस पर अच्छी तरह से घी लगा लें।
- प्लेट पर काजू वाला मिश्रण डाल कर फैला लें।
- फिर इसे मन पसंद आकार में काटें।
- सिल्वर फ्वॉइल से गार्निश करें।
- इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भर कर फ्रिज में हफ्तेभर के लिये रख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications