Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शाही काजू सब्जी
इस सब्जी का नाम शाही इसलिये हैं क्योंकि इसमें काजू पड़ा हुआ है। शाही काजू सब्जी रेसीपी को आप किसी खास मौके जैसे, पार्टी, त्योहार या फिर किसी खास के घर में आ जाने पर बना सकती हैं। जैसा की काजू हर बडे़ बूढे को पसंद है, तो ऐसे में आपको इसके साथ अन्य सब्जी बनाने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। इसमें काजू का पेस्ट भी पड़ता है और उप्पर से भी कुछ काजू को फ्राई कर के डाला जाता है। यह काजू की सब्जी बिल्कुल भी मसाले से नहीं भरी होगी इसलिये आपको पसंद आएगी। तो आइये देखते हैं कि शाही काजू सब्जी की रेसीपी कैसे बनती है।
कितने लोगों के लिये- 4-5
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
काजू- 1 कप
टमाटर- 3 प्यूरी
प्याज- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
दालचीनी- 1 इंच पीस
लौंग- 3
हरी इलायची- 3
साबुत धनिया- 1 चम्मच
जीरा- ½ चम्मच
चीनी- 1 छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 4-5
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
कस्तूरी मेथी- ½ चम्मच
गरम मसाला- ½ चम्मच
अमचूर पाउडर- ½ चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
पानी- ½ कप
विधि-
- 1 कप काजू में से 5-6 काजू बाहर निकाल लीजिये, और बाकी के काजुओं को प्याज, दालचीनी, लौंग, इलायची, साबुत धनिया, जीरा, सूखी लाल मिर्च और आधा कप पानी डाल कर पीस लीजिये।
- पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर निकाले गए काजुओ को फ्राई कर लीजिये और किनारे निकाल कर रख दीजिये।
- अब उसी पैन में और तेल डालिये और उसमें प्याज वाला पेस्ट डालिये।
- जब प्याज वाला पेस्ट तैयार हो जाए तब उसमें अदरक-लहसुन वाला पेस्ट डालें और 5 मिनट के लिये पकाएं।
- फिर पैन में टमैटो प्यूरी, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर डाल कर लगातार चलाती रहें।
- अब कस्तूरी मेथी को अपने हाथों में क्रश कीजिये और उसे मसाले में डाल दीजिये। फिर नमक, चीनी और 1 कप पानी डालिये। करी को उबलने दीजिये।
- अब इस ग्रेवी में फ्राई किये हुए काजू डालें और आंच को धीमा कर दें और 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर गैस बंद कर दें और ग्रेवी को कटी हुई हरी धनिया से सजाएं और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
