Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खजूर के लड्डू
सर्दियों के लिहाज से खजूर बडे़ ही फायदेमंद माने जाते हैं। इन दिनों बाजार में भी खूब सारे और तरह तरह के खजूर देखने को मिल ही जाते हैं। तो ऐसे में आपने सोचा नहीं कि क्यों ना खजूर की कोई डिश या पकवान ही बना लिया जाए। आप चाहें तो खजूर की पुडिंग, हलवा, खीर, शेक या फिर लड्डू बना सकती हैं।
यदि आप खजूर के लड्डू बना कर बच्चों और परिवारजन को खिलाएंगी तो उन्हें ना केवल ताकत मिलेगी बल्कि उनका हीमोग्लोबिन भी बढेगा। तो आइये देर किस बात की आज ही कजूर का उपयोग करते हैं और बनाते हैं उनसे मीठे खजूर के लड्डू।

सामग्री-
200 ग्राम खजूर
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
2 बडे चम्मच शहद
2 बडे चम्मच नारिल चूरा
2 बडे चम्मच तिल
2 बडे चम्मच पिस्ता और बादाम
विधि-
सबसे पहले खजूर की गुठली निकाल लीजिये और फिर उसे मसल लें, जिससे ये नरम हो जाए। अब इसमें शहद और इलायची पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिलाइये। इस मिश्रण से छोटे-छोटे बाल्स बनाइये। तैयार खजूरी बाल्स को निरियल चूरा , सिके तिल या बादाम पिस्ते से अच्छी तरह से कवर कर के सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
