Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मावा मालपूआ: करवा चौथ स्पेशल
Sweets
oi-Staff
By Neha Mathur
मालपूआ एक ऐसी स्वादिष्ट मिठाई है जो भारतभर में खाई और पसंद की जाती है। यह एक फ्राई किये हुए पैन केक की तरह दिखाई देती है जिसे मीठी चाशनी में डुबो कर बनाया जाता है। जयपुर में यह मिठाई खासतौर पर बनाई और खाई जाती है। अगर आप सोंच रही हैं कि आप मालपूआ घर पर नहीं बना सकती हैं तो, ऐसा नहीं है।
यह रेसिपी बनाने में बहुत ही सिंपल है और इसके लिये ज्यादा समय भी नहीं लगता। आपको बस मैदे का घोल अच्छी तरह से तैयार करना होगा और उसे गरम घी में डाल कर तल लेना होगा। इसके बाद जब पूए को थोड़ी देर चाशनी में डाल कर रख कर निकाल लेना होगा। तो आइये देखते हैं कि कैसे बनाया जाता है मावा मालपूआ।
सामग्री-
- दूध- 1 1/2 कप गुनगुना
- मावा- 1/2 कप घिसा हुआ
- मैदा- 1 कप
- सौंफ- 1 चम्मच
- चीनी- 2 चम्मच
- नमक- चुटकीभर
- बेकिंग पाउडर- चुटकीभर
- घी- तलने के लिये
चाशनी बनाने के लिये-
- चीनी- 1 कप
- पानी- 1/4 कप
- इलायची- 2-3 घिसी
- केसर- 8-10

विधि-
- चीनी, इलायची, केसर और पानी को पैन में डालें।
- जब चीनी का घोल एक तार का हो जाए तब गैस बंद कर दें।
- आपकी चाशनी तैयार है।
- एक कटोरे में आधे गुनगुने दूध के साथ मावा मिलाएं।
- इसे तब तक मिलाएं जब तक कि खोआ अच्छी तरह से मिक्स ना हो जाए।
- फिर इमसें आधा मैदा मिला कर बारीक पेस्ट तैयार करें।
- बचा हुआ मैदा भी इसमें डाल दें और बारीक पेस्ट तैयार करें।
- फिर चीनी, सौंफ, नमक और बेकिंग पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण में बचा हुआ दूध डालें और मिक्स करें।
- इस मिश्रण को 10 मिनट के लिये किनारे रखें।
- एक पैन में घी गरम करें।
- मैदे के मिश्रण को एक बडे़ चम्मच से उठा कर गरम घी में डालें। लगभग दो चम्मच डालें।
- आंच को एकदम धीमा कर दें और मालपूआ को दोनों साइड से गरम करें।
- मालपूआ को गोल्डन ब्राउन करें।
- इसे घी से निकाल कर चीनी के रस में 2 मिनट के लिये डुबाएं।
- इसे गरम गरम सर्व करें। या फिर इसे केसर रबड़ी के साथ सर्व करें।

विधि-

विधि-

विधि-

विधि-

विधि-
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
