Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करवा चौथ पर बनाइये मूंग दाल हलवा
Sweets
oi-Staff
मूंग दाल तो आपने खूब खाई होगी पर मूंग दाल हलवा भी कुछ कम नहीं होता। इसकी रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है और इसमें किसी ज्यादा सामग्री की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। यदि आप बहुत बिजी रहते हैं तो भी आप इसे आसानी से कम समय में बना सकते हैं। मूंग दाल हलवा सेहत के लिये बहुत अच्छा होता है।
मूंग दाल के हलवे को आप फ्रिज में भी रख सकती हैं। जब भी इसे दुबारा खाने का दिल चाहे तब इसे घी में फ्राई कर के आराम से खाया जा सकता है। आप इसे किसी व्रत में भी बना कर खा सकते हैं। तो चलिये देखते हैं मूंग दाल को बनाने कि सबसे आसान विधि-

सामग्री-
- 1 कप मूंग दाल
- 1 कप मावा
- चीनी का शीडा
- इलायची पाउडर
- कटे बादाम, पिस्ते और काजू
- थोड़ी सी केसर
- 6-7 चम्मच घी
विधि-
- मूंग दाल को पानी में रातभर या फिर 5 घंटों के लिये पानी में भिगो दें। फिर इसे अच्छी तरह से छान कर मिक्सी में पीस लें।
- नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें और उसमें मूंग दाल डालें।
- इसे मध्यम आंच पर चलाएं और गोल्डन ब्राउन भूनें।
- फिर इसमें मावा डाल कर इसे लगातार 20-30 मिनट तक चलाएं और पेस्ट को भूरा हो जाने दें।
- एक पैन में पानी और चीनी गरम करें। उससे चीनी का शीडा बनाएं।
- एक कप में हल्का सा दूध डाल कर उसमें केसर मिलाइए और किनारे रख दीजिये।
- जब हलवा भूरा हो जाए तब उसमें शीडा डाल कर मिलाएं।
- फिर केसर डाल कर पीला रंग लाएं।
- उसके बाद कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डाल कर गार्निश करें।
Comments
English summary
Moong Dal Halwa For Karva Chauth
Story first published: Tuesday, October 22, 2013, 11:01 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2013



Click it and Unblock the Notifications
