Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
साबुत मूंग दाल फ्राई
Veg
oi-Staff
साबुत मूंग दाल फ्राई कभी भी आप अपने दुपहर के खाने में बना सकती हैं। यह दाल सिंपल तरीके से बनाई जाती है बस छौंकते वक्त मसालों का प्रयोग करें। यह दाल काफी स्पाइसी होती है जिसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है।
तो अगर आपको कुछ अच्छा खाने का मन करे तो आप साबुत मूंग दाल फ्राई का मजा उठा सकती हैं। मूंग दाल फ्राई को गरमा गरम चावल या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं मूंग दाल फ्राई बनाने कि विधि-
कितने- 3-4

दाल बनाने के लिये सामग्री-
मूंग दाल - 3/4 कप
कटी प्याज- 1
कटा टमाटर- 1
घिसा अदरक- ½ इंच
लाल मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
हल्दी पाउडर- ⅓ चम्मच
पानी- 3 कप
नमक- स्वादअनुसार
छौंकने के लिये-
जीरा- 1 चम्मच
लहसुन- 4-5
गरम मसाला पाउडर- ¼ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
हरी मिर्च- 2
हींग- चुटकीभर
तेल- 2-3
विधि-
- सभी सामग्रियों को बिना नमक मिलाए एक साथ कुकर में पका लें।
- यदि दाल थोड़ी गाढ़ी लगे तो आप उसमें थोड़ा और पानी मिला सकती हैं।
- इसे आंच पर 2 मिनट तक पानी के साथ पका लें और स्वादअनुसार नमक मिला कर किनारे रख दें।
- एक छोटे पैन में तेल डालें, फिर जीरा, फिर लहसुन और हरी मिर्च काट कर डालें और 2 मिनट तक फ्राई करें।
- लहसुन को भूरा न करें।
- आंच बंद कर दें।
- फिर गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालें और हल्का सा चलाएं। मसाला जलना नहीं चाहिये।
- इसे थोड़ा सा चला कर दाल के ऊपर उड़ेद दीजिये।
- मूंग दाल चलाइये और गरमा गरम चावल के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
