Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
संक्रांति पर बनाइये तिल और गुड के लड्डू
Sweets
oi-Staff
मकर संक्रांति हिंदुओं का बड़ा त्योहार होता है। यह ना केवल ऊत्तर भारत में बल्कि पूरे भारतभर में मनाया जाने वाला त्योहार है जो कि अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है। इस त्योहार को मनाने के लिये तिल के लड्डूओं का होना आवश्यक है। तिल के लड्डू गुड में बनाए जाते हैं जो कि खाने में बहुत टेस्टी होते हैं।
आप चाहे काले तिल के लड्डू बनाएं या फिर सफेद तिल के, स्वाद दोनों का एक जैसा ही होता है। तिल खाने से हमारे स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है। अगर आप पहली बार तिल और गुड के लड्डू बनाने की सोंच रही हैं, तो नीचे दी गई विधि को अपनाना ना भूलें।

कितने- 10-15
तैयारी में समय- 25 मिनट
CLICK NOW: तिल के बेमिसाल फायदे
सामग्री-
- सफेद तिल - 1 कप
- गुड- 1 कप
- घी- 3 चम्मच
- इलायची- 2
- 1/2 कप पानी
विधि-
- फ्राइंग पैन गरम कर के उसमें तिल को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
- अब इसे एक प्लेट पर निकाल लें और ठंडा होने दें।
- अब एक कढाई में पानी गरम करें और उसमें गुड़ डाल कर उसका गाढा घोल तैयार करें।
- जब गुड गाढा हो जाए तब उसमें भुना हुआ तिल और कुंटी हुई इलायची डालें। मिक्स करें।
CLICK HERE- तिल के तेल के फायदे
- चम्मच भर घी गरम करें और उसे कढाई में डाल दें।
- आंच बंद कर दें।
- जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब लड्डओं को बांधना शुरु कर दें।
- आप लड्डुओं को 15 दिनों के लिये एयर टाइट जार में रख सकती हैं।
Comments
English summary
Til n Gur Ladoo: Sankranti Recipe
Story first published: Friday, January 10, 2014, 17:04 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications
