Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
टेस्टी आटा लड्डू
आटा लड्डू बहुत टेस्टी माने जाते हैं, जिनको आप आसानी से अपने घर पर तैयार कर सकती हैं। इसमें तरह-तरह के मेवे डालिये और महमानों को सर्व कीजिये। इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता क्योंकि आटा आपको अपने घर पर ही मिल जाएगा। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं आटा लड्डू।
कितने लोगो के लिये- 10-12
पकाने में समय- 15-20 मिनट

सामग्री-
आटा - 2-3 कप
घी- 1 कप
चीनी- 2 कप
पिस्ता- ½ कप (पाउडर)
बादाम- ½ कप (कुटे हुए)
काजू- ½ कप (कुटे हुए)
विधि-
1. एक गहरा पैन लें, उसमें घी गरम करें और उसमें आटा डालें। इसको हल्की आंच पर चलाती रहें और फिर उसमें धीरे से चीनी डाल दें।
2. जब तक आटा भूरा ना हो जाए और उसमें से खुशबू ना आने लगे तब तक चलाती रहें। अब पैन को आंच से उतार लें और आटे को बडे़ बरतन में निकाल कर फैला लें और ठंडा कर लें।
3. फिर उसमें पिस्ता पाउडर, बादाम और काजू डाल कर अच्छे से मिक्स करें। अब मिश्रण को हथेली पर लें और लड्डू तैयार करें। इसी तरह से खूब सारे लड्डू बनाएं और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
