Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विंटर सीजन में इन लिप-स्मैकिंग सूपों को जरूर करें ट्राई


लहसुन का सूप
लहसुन सर्दी के मौसम में आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। आप लहसुन का सूप भी बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले आप एक पैन में मक्खन को गर्म कर लें। अब इसमें पिसा हुआ लहसुन डाल दें। अब इसमें प्याज और अपनी पसंद की सब्जियां मिक्स करके थोड़ी देर फ्राई करें। जब सब्जी छोड़ी फ्राई हो जाए तो इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें और लहसुन, काली मिर्च, नमक मिलाकर उबलने के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक कटोरी में थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर लें और थोड़े से पानी में एक घोल बना लें। इस घोल को पानी में डालें और सूप में एक उबाल आने दें। आपका टेस्टी लहसुन का सूप पीनें के लिए तैयार है।

कद्दू का सूप
कद्दू का सूप भी पीनें में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को छोटे स्लाइस में काट लें। अब इसे पानी में नर्म होने तक अच्छे से पकाएं। इसी के साथ एक ब्लेंडर में कुछ लहसुन, मिर्च, धनिया, नमक और काली मिर्च मिक्स करके मिला दें। कद्दू के पक जाने में इसे पानी से अलग कर लें। इस मिश्रण को एक पैन में डालें और उबाल आने पर इसमें थोड़ा सा नारियल का दूध मिला कर इसे पकने के लिए छोड़ दें। आपका कद्दू का सूप तैयार है। गर्मा गर्म सर्व करें।

पालक का सूप
सर्दी के मौसम में पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। पालक का सूप बनाने के लिए एक पैन में छोड़ा सा तेल गर्म कर लें। इसके बाद इसमें प्याज, लहसुन भून दें। जब ये सुनहरे रंग का हो जाएं तो इसमें कटी हुई पालक डाल दें। अब इसमें थोड़ा सफेद आटा डालकर अच्छी तरह से पका दें। अब स्वादानुसार नमक, चीनी और काली मिर्च पाउडर भी इसमें मिला दें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। और फिर ब्लेंडर में पीस कर दूध मिलाकर अच्छी से उबाल दें। आपका टेस्टी और हेल्दी पालक सूप तैयार है।

मिक्स वेज सूप
मिक्स वेज सूप बच्चों के साथ बड़ों का भी फेवरेट होता है। ये टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी काफी लाभकारी है। इसे बनाने के लिए आप इसमें गाजर, टमाटर, मटर और बीन्स के अलावा अपने पसंद की कोई भी सब्जी मिला दें। सभी सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक प्रेशर कुकर में दो कप पानी डाल कर अच्छी तरह पका दें। एक बार जब ये अच्छी तरह पक जाएं, तो ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब स्वाद के लिए इसमें नमक, काली मिर्च इसके अलावा जो भी आपको पसंद हो मिला दें। और गर्मा गर्म परोसे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
